{"_id":"69999cd1d2274f0eb2068e0d","slug":"police-station-rasulpur-kshetra-se-3-school-going-children-ware-allegedly-kidnapping-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-3975845-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दिनदहाड़े तीन बच्चों के अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी; इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दिनदहाड़े तीन बच्चों के अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी; इलाके में दहशत
Sat, 21 Feb 2026 06:13 PM IST
भागलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:13 PM IST
सार
भागलपुर के रसलपुर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे तीन बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया। आरोप है कि एक बुलेट बाइक और स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार अपराधियों ने बच्चों को जबरन उठाया। पीड़ित बच्चा राहुल कुमार मौके की सूझबूझ से भाग निकला और एक अन्य बच्चे को भी बचाया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल जा रहे तीन बच्चों के अपहरण का आरोप लगाया गया है, जिसने इलाके में डर और चिंता का माहौल बना दिया है। घटना की जानकारी के अनुसार, घोघा थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के तीन पुत्र रोजाना की तरह घर से स्कूल के लिए निकले थे।
आरोपियों ने बच्चों को जबरन उठाया
रास्ते में एक बुलेट बाइक और एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पास आकर रुकी। आरोप है कि गाड़ी में सवार लोगों ने बच्चों को बेहोश कर जबरन अपने साथ ले लिया।
बच्चों की सूझबूझ से खुलासा
पीड़ित बच्चों में से राहुल कुमार ने बताया कि उसे रसलपुर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के पास एक घर में रखा गया था। राहुल ने कहा कि वहां अन्य बच्चे भी मौजूद थे। मौका पाकर राहुल ने किसी तरह वहां से भाग निकला और एक अन्य बच्चे को भी अपने साथ बाहर निकाला।
पढ़ें: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दिनदहाड़े हुई अपहरण की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। क्षेत्र के लोग भी इस घटना से चिंतित हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।