Bihar News: पीरपैंती और राजमहल स्टेशन बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
Bihar: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मालदा डिविजन के 15 स्टेशनों को चुना गया है। इनमें से पीरपैंती और राजमहल स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। बाकी 13 स्टेशनों पर काम तेज़ी से जारी है। इनमें जमालपुर, मुंगेर, शिवनारायणपुर, सबौर, न्यू फरक्का आदि स्टेशन शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व रेलवे के मालदा डिविजन में आने वाले पीरपैंती (बिहार) और राजमहल (झारखंड) रेलवे स्टेशन अब बिल्कुल नए रूप में तैयार हो गए हैं। इन दोनों स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया गया है। अब यहां यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों स्टेशनों का 22 मई को सुबह 11 बजे वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके बाद ये स्टेशन यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे।
मालदा डिविजन के 15 स्टेशन इस योजना में शामिल
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मालदा डिविजन के 15 स्टेशनों को चुना गया है। इनमें से पीरपैंती और राजमहल स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। बाकी 13 स्टेशनों पर काम तेज़ी से जारी है। इनमें जमालपुर, मुंगेर, शिवनारायणपुर, सबौर, न्यू फरक्का आदि स्टेशन शामिल हैं। हालांकि कहलगांव स्टेशन पर काम बहुत धीमी गति से हो रहा है। इसे लेकर रेलवे के अधिकारियों ने कई बार निरीक्षण किया और एजेंसी को चेतावनी दी। 25 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ है।
पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए भागलपुर के संतोष यादव, मुख्यमंत्री ने जताई गहरी शोक संवेदना
भागलपुर का पहला स्टेशन बना पीरपैंती
बिहार के भागलपुर जिले का यह पहला स्टेशन है जिसे अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। वहीं, झारखंड में राजमहल स्टेशन को इस योजना में शामिल किया गया है। 22 मई को उद्घाटन समारोह के दिन सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक पीरपैंती स्टेशन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें स्थानीय सांसद, विधायक, रेलवे अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली बच्चे और आम लोग शामिल होंगे।
क्या-क्या बदला है स्टेशन पर?
पीरपैंती और राजमहल दोनों स्टेशनों पर कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं:
- लिफ्ट और 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज
- साफ-सुथरा और सुंदर भवन (फसाड डिज़ाइन)
- बेहतर रोशनी, आकर्षक मूर्तियां और सजावट
- नई साइनेज (साइन बोर्ड) और सूचना प्रणाली
- स्थानीय कला और ऐतिहासिक स्मारकों से प्रेरित इंटीरियर
स्टेशन का डिज़ाइन इस तरह बनाया गया है कि वह आधुनिकता और स्थानीय संस्कृति का मेल दिखाता है।
यात्रियों को अब मिलेगा बेहतर अनुभव
इन नए बदलावों से यात्रियों को न सिर्फ सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्टेशन पर सफर करना एक बेहतर अनुभव भी बनेगा। अब ये स्टेशन सिर्फ रेलवे ट्रैक
और प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक जगह बन चुके हैं।