Bihar: जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए भागलपुर के संतोष यादव, मुख्यमंत्री ने जताई गहरी शोक संवेदना
Bihar: मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करें। नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि शहीद जवान के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान देश की सेवा करते हुए बिहार के वीर सपूत, भागलपुर जिले के इस्माइलपुर भिट्ठा गांव निवासी सेना के जवान संतोष यादव शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवान संतोष यादव के शहीद होने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि “संतोष यादव की वीरता और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उनकी शहादत पर हम सबको गर्व है, लेकिन यह क्षति अत्यंत पीड़ादायक है।
पढ़ें: पटना में कोचिंग से लौट रहे दो छात्रों का अपहरण, परिजनों ने थाने में दी शिकायत; जानें
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करें। नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि शहीद जवान के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, जवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान और पुलिस सलामी के साथ किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड के इस्माइलपुर भिट्ठा गांव निवासी संतोष यादव का पार्थिव शरीर गुरुवार की रात पटना एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। शुक्रवार को शहीद का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar Police: पुलिस मुख्यालय के बगल वाले थाने का ASI घूस लेते रंगेहाथ धराया, इस चीज के लिए ले रहा था रिश्वत
इस संबंध मे भागलपुर के जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार को पार्थिव शरीर लेने के लिए पटना एयरपोर्ट भेजा है। साथ ही अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था के लिए वरीय उप समाहर्ता, जिला नजारत शाखा, जिला सामान्य शाखा तथा अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को जिम्मेदारी सौंपी है।
शहीद संतोष यादव जम्मू-कश्मीर में बीते सोमवार की रात को नोशेरा सेक्टर मे सर्च आपरेशन के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी सांसें रुक गयी। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराई जाएगी। इसमें सैन्य टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर, पुष्पांजलि और अन्य सरकारी सम्मान शामिल होंगे। शहीद संतोष यादव की शहादत को नमन करते हुए पूरा बिहार आज गर्व और शोक के भाव में उन्हें अंतिम विदाई देगा।