फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Many girl students fell ill after getting HPV vaccine in Banka, there was a stir in the school

Bihar News: HPV वैक्सीन लगने के बाद कई छात्राएं बीमार, स्कूल में मचा हड़कंप, अभिभावकों ने जताई नाराजगी

Sat, 02 Aug 2025 04:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 04:45 PM IST
सार

बांका जिले के अमरपुर स्थित आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दी जा रही HPV वैक्सीन के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द, चक्कर और सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। 
 

विज्ञापन
Many girl students fell ill after getting HPV vaccine in Banka, there was a stir in the school
बांका में HPV वैक्सीन लगते ही कई छात्राएं बीमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका जिले के अमरपुर स्थित आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को दी जा रही HPV वैक्सीन (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन) लगने के बाद कई छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बीमार छात्राओं को पेट दर्द, चक्कर, और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होने लगीं, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय प्रशासन ने तुरंत अमरपुर रेफरल अस्पताल को सूचना दी, जहां से पहुंची मेडिकल टीम ने बीमार छात्राओं को इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना के बाद अभिभावकों में गहरी चिंता और नाराज़गी देखी गई।
विज्ञापन


बीमार छात्राओं की सूची 
रानी कुमारी (कक्षा-8), आयुसी कुमारी, लच्छो कुमारी, परर्मिला कुमारी, नेहा कुमारी, साक्षी कुमारी, मीणा कुमारी, छोटी कुमारी, चंचल कुमारी, प्रिया कुमारी, सुप्रिया कुमारी, काजल कुमारी, खुशी कुमारी, अलका, मुस्कान, रानी सोनाली, चांदनी, सोनाक्षी, खुशी खातून और नेहा कुमारी।
विज्ञापन

फिलहाल सभी छात्राओं की हालत सामान्य बताई जा रही है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

अभिभावकों का गुस्सा फूटा, पुलिस को बुलाया गया
जैसे ही घटना की जानकारी अभिभावकों को मिली, वे बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए और विद्यालय प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने टीकाकरण प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए और बिना पूर्व सूचना के वैक्सीन दिए जाने को लेकर विरोध जताया। स्थिति बिगड़ने पर अमरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: जहानाबाद में डायरिया का कहर जारी, काको बाजार के अधेड़ की मौत, परिजनों ने बीमारी को बताया कारण

डॉक्टरों की सफाई
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि HPV वैक्सीन कभी-कभी कुछ बच्चों में हल्के और अस्थायी दुष्प्रभाव दिखा सकती है, जो सामान्य है। फिर भी सभी छात्राओं को ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया है और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।


क्या है HPV वैक्सीन?
HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को दी जाती है। यह वैक्सीन भारत सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है।

अभिभावकों की मांग
अभिभावकों ने मांग की है कि भविष्य में किसी भी प्रकार के वैक्सीनेशन से पहले बच्चों और उनके माता-पिता को पूरी जानकारी दी जाए और उनकी लिखित सहमति लेना अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के बच्चों को वैक्सीन देना न सिर्फ गलत है बल्कि खतरनाक भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed