फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Huge quantity liquor recovered in raid at Superintendent Engineer house of Bhagalpur Public Health Department

Bihar News: भागलपुर लोक स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता के घर छापेमारी; भारी मात्रा में शराब बरामद

Wed, 02 Aug 2023 06:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 02 Aug 2023 06:47 PM IST
सार

Bihar Police: भागलपुर में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता के घर जोगसर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। वहीं, अधीक्षण अभिंता ने खुद को इस सब से अनजान बताया है। जानिए फिर पुलिस ने क्या एक्शन लिया।

विज्ञापन
Huge quantity liquor recovered in raid at Superintendent Engineer house of Bhagalpur Public Health Department
अधीक्षण अभियंता के शराब की खेप बरामद करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar Liqour Ban: बिहार के भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र अंर्तगत कोयलाघाट रोड स्थित खंजरपुर इलाके में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता के घर जोगसर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की। इस दौरान अभियंता विजय कुमार के आवास परिसर से भारी मात्रा में विदेशी ब्रांड की शराब बरामद की गई।

विज्ञापन


दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएचईडी विभाग के अभियंता के आवास पर विदेशी शराब की खेप लाई जाती है। उसके बाद एसआई शक्ति पासवान के नेतृत्व में सीआईडी की विशेष टीम ने अभियंता के आवासीय पर परिसर पर छापेमारी की। जहां गार्ड रूम से भारी मात्रा में विदेशी ब्रांड की शराब को बरामद किया गया है। पुलिस लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अभियंता विजय कुमार के गार्ड अमरेंद्र पासवान और उसके सहयोगी छोटू उर्फ संतोष यादव को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, मामले को लेकर अधीक्षण अभियंता का कहना है कि इस मामले को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी कि उनके आवास परिसर के भीतर इतनी मात्रा में शराब की खेप रखी गई है। हालांकि उन्होंने यह बताया कि गार्ड अमरेंद्र कुमार पासवान शराब के नशे में रहता था, जिसे लेकर उन्होंने कई बार फटकार भी लगाई थी। लेकिन उन्हें इसकी जरा भी जानकारी नहीं थी कि शराब तस्करी का धंधा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर अधीक्षण अभियंता विजय कुमार ने बताया कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। गार्ड रूम में शराब बरामद हुई है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

Bihar Hindi News, Bhagalpur Hindi News, Bhagalpur Public Health Department, Superintending Engineer, Engineer house raid, Liquor recovered from Engineer house, Bihar liquor ban, Vijay Kumar, Jogsar Police Station, Koylaghat Road, Khanjarpur
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed