फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   hand broken of E-rickshaw driver by beating policeman in Bhagalpur drivers blocked main road

Bhagalpur: पुलिसकर्मी की पिटाई से टूटा हाथ, ई-रिक्शा चालकों ने विरोध में जाम की मुख्य सड़क

Wed, 01 Mar 2023 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Mar 2023 05:15 PM IST
सार

एक ई-रिक्शा चालक के मुताबिक, एक पुलिसकर्मी ई-रिक्शा चालक को वापस भेज रहा था। तभी उन्होंने ई-रिक्शा चालक की लाठी से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने ही घायल ई-रिक्शा चालक को जीप में बैठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
hand broken of E-rickshaw driver by beating policeman in Bhagalpur drivers blocked main road
पुलिसकर्मी के मारपीट करने के बाद जाम मुख्य सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। लाठी-डंडे से पिटाई होने की वजह से चालक का हाथ टूट किया और वह जख्मी हो गया। घायल ई-रिक्शा चालक का नाम गौतम कुमार बताया जा रहा है। इसके विरोध में अन्य ई-रिक्शा चालकों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इस वजह से आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं।  
विज्ञापन


भागलपुर पुलिस एक ओर जहां जन सहभागिता रैली के तहत आम जनता से जुड़ने और अपने अच्छे व्यवहार से पुलिसिंग को नया रूप देने का दावा करती है। वहीं, आए दिन जिले भर में वर्दीधारियों का ऐसा हिंसक रूप देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ही घायल ई-रिक्शा चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए
हमले को लेकर ई-रिक्शा चालक गौतम ने बताया कि वह गुरहट्टा चौक के पास पैसेंजर को बैठा रहा था। उसी दौरान वहां तैनात सब इंस्पेक्टर ने सभी ई-रिक्शा वालों को वापस दूसरे रास्ते से जाने को कहा। दूसरे रास्ते से जाने पर सवारी ई-रिक्शा से नीचे उतर गईं और वह किराया लेने लगा। इसी क्रम में एक पुलिसकर्मी ई-रिक्शा चालक को भेज रहा था। तभी उन्होंने ई-रिक्शा चालक की लाठी से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि घटना के बाद मौजूदा पुलिसकर्मियों ने ही ई-रिक्शा चालक को जीप में बैठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसका दाहिना हाथ टूटने की बात कही। इस बात पर ई-रिक्शा चालक उग्र हो गए। फिर उन्होंने अलीगंज गोरा चौक मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया।


इसके बाद पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर ई-रिक्शा चालकों से वापस परिचालन करने के लिए आग्रह किया। बहरहाल एक ओर डीजीपी आरएस भट्टी जहां पुलिस को पीपल फ्रेंडली पुलिसिंग करने के लिए निर्देशित करते हैं। वहीं, पुलिसकर्मियों द्वारा एक गरीब ई-रिक्शा चालक के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कहां तक जायज है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed