{"_id":"68a871373b2696b6410a9f92","slug":"eou-clamps-down-on-bhagalpur-s-registration-officer-illegal-property-worth-crores-exposed-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भागलपुर के निबंधन पदाधिकारी पर ईओयू का शिकंजा, करोड़ों की अवैध संपत्ति उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भागलपुर के निबंधन पदाधिकारी पर ईओयू का शिकंजा, करोड़ों की अवैध संपत्ति उजागर
Fri, 22 Aug 2025 07:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:07 PM IST
सार
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भागलपुर के अवर निबंधन पदाधिकारी विनय सौरभ के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
अवर निबंधक पदाधिकारी के पैतृक आवास पर छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को भागलपुर के अवर निबंधन पदाधिकारी विनय सौरभ के तीन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। विनय सौरभ रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के सेनुआर गांव के मूल निवासी हैं और फिलहाल भागलपुर में जिला अवर निबंधक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
ईओयू की अलग-अलग टीमों ने सासाराम, भागलपुर और पूर्णिया में एक साथ दबिश दी। हालांकि, सेनुआर स्थित पैतृक आवास से टीम को कोई खास सफलता नहीं मिली, लेकिन भागलपुर के खंजरपुर बरारी स्थित अभिनव एनक्लेव और पूर्णिया के पनोरमा सिटी स्थित आवास से भारी मात्रा में दस्तावेज और सामान जब्त किए गए।
यह भी पढ़ें- Bihar : पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, राशन डीलर विक्रेता अपनी मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
विज्ञापन
करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा
छापेमारी के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में नकदी, आभूषण, जमीन से जुड़े दस्तावेज, बीमा पॉलिसी, बैंक डिपॉजिट और बांड बरामद किए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विनय सौरभ ने अपने पद पर रहते हुए अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। ईओयू को अन्य राज्यों में भी उनकी अचल संपत्तियों के सुराग मिले हैं। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई विनय सौरभ की सभी चल-अचल संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।