फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar: Shreyansh of Bhagalpur won 2 gold, 1 silver and 1 bronze medal in the state shooting championship

Bihar: भागलपुर के श्रेयांश का शानदार प्रदर्शन, स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण, 1 रजत व 1 कांस्य पदक

Fri, 08 Aug 2025 12:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 08 Aug 2025 12:28 PM IST
सार

Bihar: भागलपुर जिले के नवगछिया निवासी युवा निशानेबाज श्रेयांश ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीतकर उन्होंने भागलपुर और बिहार का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
Bihar: Shreyansh of Bhagalpur won 2 gold, 1 silver and 1 bronze medal in the state shooting championship
श्रेयांश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में आयोजित 35वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भागलपुर जिले के नवगछिया निवासी युवा निशानेबाज श्रेयांश ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीतकर उन्होंने भागलपुर और बिहार का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 1 से 6 अगस्त तक पटना स्थित साकेत सिंह शूटिंग अकादमी में आयोजित हुई।

विज्ञापन

दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य
नवगछिया बाजार निवासी एवं नवगछिया नगर परिषद की उपसभापति रश्मि रथी और पार्षद अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव के पुत्र श्रेयांश ने 25 मीटर पिस्टल और 25 मीटर स्टैंडर्ड स्पोर्ट्स इवेंट में स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा, उन्होंने सेंटर फायर इवेंट में एक रजत और एक कांस्य पदक भी अपने नाम किया।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार के युवक के खाते में आ गए इतने रुपये की उड़ गई नींद, आप भी गिनते रह जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर खेलने की क्षमता
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने श्रेयांश को बधाई देते हुए कहा कि इस युवा निशानेबाज में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने बताया कि श्रेयांश इस समय दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग अकादमी में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण ले रहे हैं और उनकी नजर अब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट पर है। श्रेयांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि मैंने दिन-रात कड़ी मेहनत की है और मेरा एक ही लक्ष्य है अपने देश के लिए पदक जीतना।

बधाई देने वालों की लंबी सूची
श्रेयांश को बधाई देने वालों में किशनदेव प्रसाद यादव, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव यादव, जिला ताइक्वांडो महासचिव घनश्याम प्रसाद, गौतम यादव, डॉ. गोपाल भारती, शिक्षाविद राम कुमार साहू, सुमित साहू, कंचन सिंह, सुबोध कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं। नवगछिया के इस प्रतिभावान खिलाड़ी की उपलब्धि ने जिले के खेल प्रेमियों और युवाओं को नई प्रेरणा दी है। उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में श्रेयांश अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का परचम लहराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed