फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: Union Minister Ram Nath Thakur health suddenly deteriorated in Bhagalpur

Ram Nath Thakur Health : एनडीए बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर बीमार, एयर एम्बुलेंस से पटना रेफर

Fri, 19 Sep 2025 03:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 19 Sep 2025 03:51 PM IST
सार

Bihar News: शुरुआत में मंत्री ने भागलपुर में ही इलाज कराने की इच्छा जताई थी, लेकिन डॉक्टरों और जिला प्रशासन ने बेहतर सुविधा को देखते हुए उन्हें पटना रेफर करने का निर्णय लिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister Ram Nath Thakur health suddenly deteriorated in Bhagalpur
केंद्रीय मंत्री की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की तबीयत गुरुवार रात अचानक बिगड़ गई। जांच में उन्हें वायरल बुखार और टाइफाइड होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उन्हें लूज मोशन की भी गंभीर शिकायत थी। डॉक्टरों की सलाह पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उन्हें एयर एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। मंत्री रामनाथ ठाकुर गुरुवार को भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए थे। रात में ही उनकी तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. रवि आनंद, डॉ. आनंद सिन्हा और डॉ. अमरेंद्र सिंह ने सर्किट हाउस में उनका इलाज किया। डॉ. आनंद सिन्हा ने बताया कि मंत्री पहले से ही ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और प्रोस्टेट की बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन

शुरुआत में मंत्री ने भागलपुर में ही इलाज कराने की इच्छा जताई थी, लेकिन डॉक्टरों और जिला प्रशासन ने बेहतर सुविधा को देखते हुए उन्हें पटना रेफर करने का निर्णय लिया। भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। पटना तक की यात्रा के दौरान चिकित्सक डॉ. अशोक सिंह और डॉ. अमरेंद्र उनके साथ रहे। मंत्री रामनाथ ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं और वर्तमान में जदयू कोटे से केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मधेपुरा में टाइल्स व्यवसायी की बेटी की गोली मारकर हत्या, रंगदारी नहीं देने पर पिता थे निशाने पर

उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, जदयू नेता कहकशां परवीन और भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह सहित कई नेताओं ने उनसे मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed