फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: PM Modi praised Jagdishpur block of Bhagalpur

Bihar: जगदीशपुर प्रखंड की पीएम मोदी ने की तारीफ, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में शानदार सुधार बनी वजह

Tue, 22 Apr 2025 03:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Apr 2025 03:25 PM IST
सार

Bihar: सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर ब्रजभूषण मंडल ने कहा कि पीएम से मिली सराहना उनके लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से टीम के साथ मिलकर लगातार मेहनत की गई।

विज्ञापन
Bihar News: PM Modi praised Jagdishpur block of Bhagalpur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

सिविल सेवा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि वहां की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार हुआ है, खासकर गर्भवती महिलाओं की देखभाल के मामले में।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले जगदीशपुर में सिर्फ 25% गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण होता था, लेकिन अब यह आंकड़ा 90% से भी ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने इसे स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य कर्मियों और जनप्रतिनिधियों की मेहनत का नतीजा बताया।

विज्ञापन

जगदीशपुर को देश के आकांक्षी प्रखंडों में शामिल किया गया है। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की इस सफलता को देखकर इसे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को रिपोर्ट किया गया था, जिसके बाद इसे देशभर के लिए एक मिसाल के तौर पर चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सिविल सेवा दिवस पर नालंदा के डीएम को मिला पुरस्कार, प्रधानमंत्री मोदी ने किया नई दिल्ली में सम्मानित    

सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर ब्रजभूषण मंडल ने अमर उजाला से बात करते हुए खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पीएम से मिली सराहना उनके लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से टीम के साथ मिलकर लगातार मेहनत की गई। एएनएम के साथ मीटिंग, घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की पहचान और पंजीकरण का काम किया गया। पूरे क्षेत्र के आंकड़े जुटाकर 12 हफ्तों में रिपोर्ट तैयार की गई।

भागलपुर जिले के लोगों के लिए यह एक गर्व का पल है। इससे माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी और दूसरी स्वास्थ्य इकाइयों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। जिला प्रशासन ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और कहा है कि यह बाकी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एक प्रेरणा बनेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed