फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News old man died due to brutal beating by goons

Bihar News: बुजुर्ग को बारात देखना महंगा पड़ा, दबंगों ने की बेरहमी से पिटाई, हुई मौत

Wed, 04 Jun 2025 08:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 08:03 PM IST
सार

भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से एक बहुत ही दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई है। यह घटना दिखाती है कि हमारे समाज में आज भी जाति के आधार पर भेदभाव बहुत गहराई से फैला हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News old man died due to brutal beating by goons
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से एक बहुत ही दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई है। समाज में आज भी जातीय भेदभाव की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका एक दर्दनाक उदाहरण इस घटना में देखने को मिला।

विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला

बहादुरपुर गांव में रहने वाले 70 वर्षीय नवीनचंद्र के बेटे रुस्तम पास में ही हो रही एक शादी की बारात देखने गए थे। यह शादी एक नाई जाति के मोहल्ले में हो रही थी। वहां कुछ दबंगों ने रुस्तम को उसकी जाति को लेकर गंदी-गंदी गालियां दीं। जब इस बात की जानकारी पिता नवीनचंद्र को हुई, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे ताकि अपने बेटे का अपमान रोक सकें। लेकिन वहां पहले से मौजूद दबंगों ने बुजुर्ग नवीनचंद्र को भी जातिसूचक गालियां दीं और फिर लाठियों और मुक्कों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। दबंगों ने उनके गले को दबाया और पेट में भी जोर से मारा। इस मारपीट में वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने 6 लोगों पर लगाया जातिसूचक गाली देने और हत्या का आरोप

भागलपुर के बहादुरपुर गांव में बुजुर्ग नवीनचंद्र की पिटाई से मौत के मामले में परिजनों ने गांव के ही 6 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जब नवीनचंद्र का बेटा रुस्तम शादी की बारात देखने गया, तो वहां मौजूद विशाल ठाकुर, उत्तम ठाकुर, शत्रुघ्न ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, मृत्युंजय ठाकुर और कृष्णा ठाकुर ने उसे बारात देखने से मना किया। उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं और फिर नवीनचंद्र व रुस्तम दोनों को अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  होमवर्क नहीं किया तो शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की, फटा कान का पर्दा

जब नवीनचंद्र वहां पहुंचे, तो उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल में मौत की खबर सुनते ही परिजन बेसुध हो गए। गांव में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है। वहीं, सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कजरैली थानाध्यक्ष ने  बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो गया हैं । परिजन द्वारा फरद बयान लेने की प्रक्रिया हो रही है। बयान मिलने पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी। परिजन से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed