फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Teacher brutally beats student for not doing homework eardrum ruptured

Bihar News: होमवर्क नहीं किया तो शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की, फटा कान का पर्दा

Sun, 11 May 2025 11:46 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 11 May 2025 11:46 AM IST
सार

जिले के पारू प्रखंड के हरपुर कपरफोरा मध्य विद्यालय में एक शिक्षक ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर एक छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस पिटाई में छात्र का कान का पर्दा फट गया और शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। अब परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar News Teacher brutally beats student for not doing homework eardrum ruptured
मामले की जानकारी देते एसपी विद्यासागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पारू प्रखंड के हरपुर कपरफोरा मध्य विद्यालय में एक शिक्षक ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर एक छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस पिटाई में छात्र का कान का पर्दा फट गया और शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। अब परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छात्र जब स्कूल गया तो होमवर्क अधूरा था। इससे नाराज़ शिक्षक ने गुस्से में आकर उसे बेरहमी से पीट दिया। पिटाई के बाद छात्र को कान में तेज दर्द होने लगा। जब परिजनों ने उससे पूछा तो उसने बताया कि उसे शिक्षक ने मारा है। परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कान का पर्दा फट गया है। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानें पूरा मामला 

पारू प्रखंड के हरपुर कपरफोरा मध्य विद्यालय में छठी कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र जयवीर कुमार के साथ शिक्षक द्वारा की गई पिटाई का मामला सामने आया है। जयवीर देवरिया थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव का रहने वाला है और दिनेश भगत का बेटा है। घटना 3 मई की है, जब जयवीर होमवर्क पूरा किए बिना स्कूल गया था। इस बात पर शिक्षक विकास कुमार नाराज़ हो गए और उन्होंने डंडे और हाथ से उसकी जमकर पिटाई कर दी। जयवीर के पीठ, सिर और कान पर चोट के निशान आ गए। पिटाई के बाद उसके कान में तेज़ दर्द होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस


स्कूल से छुट्टी के बाद जब जयवीर घर पहुंचा, तो उसने अपनी मां संगीता देवी को पूरी घटना बताई। मां उसे लेकर निजी अस्पताल गईं, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कान का पर्दा फट गया है। जयवीर तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा, अब इलाज के बाद घर लौट चुका है। मां संगीता देवी ने कहा, "मेरे बेटे को बहुत बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऐसे शिक्षक पर कार्रवाई होनी चाहिए।" वहीं आरोपी शिक्षक विकास कुमार ने सफाई दी कि, "जयवीर ने होमवर्क नहीं किया था, इसलिए उसे हल्का फटकारा था। कान पर मारने की बात गलत है।"

 पुलिस ने शुरू की जांच

छात्र की पिटाई के मामले पर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने जानकारी दी है कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि पारू थाना क्षेत्र के कपरफोड़ा मध्य विद्यालय में शिक्षक विकास कुमार ने छठी कक्षा के छात्र जयवीर कुमार को बेरहमी से पीटा है। परिजनों ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पारू थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं और आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed