फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News Fire broke out in wholesale shop and warehouse located in Barahat market of Pirpainti in Bhagalpur

Bihar News: पीरपैंती के बाराहाट बाजार स्थित थोक दुकान और गोदाम में लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियां बुझाने में जुटी

Thu, 24 Apr 2025 07:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 07:59 PM IST
सार

Fire Broke out in Wholesale Shop and Warehouse: पीरपैंती के बाराहाट बाजार स्थित थोक दुकान और गोदाम में आग लग गई। आग को बुझाने में दमकल की आठ गाड़ियां जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
Bihar News Fire broke out in wholesale shop and warehouse located in Barahat market of Pirpainti in Bhagalpur
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले में पीरपैंती के बाराहाट बाजार स्थित थोक दुकान और गोदाम में भीषण अगलगी की घटना हुई है। मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


बता दें कि कहलगांव अनुमंडल के पीरपैंती स्थित बाराहाट बाजार में थोक विक्रेता की दुकान सह गोदाम में भीषण अगलगी की घटना हुई है। सूचना पाकर कहलगांव अनुमंडल परिसर स्थित अग्निशमन आफिस से पांच दमकल को भेजा गया है। झारखंड के ललमटिया से दो दमकल को आग बुझाने के लिए भेजा गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बजाया जा रहा है। आग लगने की घटना से आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आग की घटना से आसपास के दुकानदारों ने फ़ौरन अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से हट गए। इस अगलगी की घटना में करोड़ों रुपये की क्षति का अनुमान है। दमकल की टीम आग बुझाने में लगी हुई है। घटना के समय मालिक दुकान में मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कल से शुरू होगी 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा, पटना के इस केंद्र पर हुई थी रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक विक्रेता दुकान के मालिक संजीव गुप्ता और उनके भाई व स्टॉफ घटना के समय दुकान में ही मौजूद थे। दुकान में आग लगते ही सभी लोग बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार के लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के दुकानदारों ने सामूहिक प्रयास से आग बुझाने की कोशिश किया। लेकिन आग भयंकर रूप धारण करती गई।

यह भी पढ़ें: शरीर का दाह-संस्कार 12 दिन पहले, अब मिला सिर; दो किलोमीटर तक नरमुंड का सफर आखिर क्यों?

इस बीच एक साहेब नामक युवक द्वारा आग बुझाने के लिए पानी का प्रेशर देने के क्रम में उसकी आंख डैमेज हो गई। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। इस बीच गोदाम में रखे पटाखों पर लोगों ने पानी छिड़ककर बड़ी दुर्घटना टालने का सामूहिक प्रयास किया। इससे गोदाम में रखे पटाखों में आग न फैल सकी अन्यथा स्थिति और विकराल हो सकती थी।इस अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed