फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News Body cremated in Saharsa 12 days ago now head found why did head travel for two kilometers

Bihar News: शरीर का दाह-संस्कार 12 दिन पहले, अब मिला सिर; दो किलोमीटर तक नरमुंड का सफर आखिर क्यों?

Thu, 24 Apr 2025 07:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 07:43 PM IST
सार

Crime in Bihar: नृशंस हत्या के 12 दिन बाद घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर क्षत-विक्षत अवस्था में सिर मिला है। पुलिस ने गायब सिर और दबिया बरामद कर लिया है। हालांकि, पुलिस आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News Body cremated in Saharsa 12 days ago now head found why did head travel for two kilometers
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले में पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा फोरसाहा में 12 दिन पहले हुई भुजा विक्रेता निर्मल साह की हत्या और सिर गायब मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 12 दिन बाद घटना स्थल से दो किलोमीटर की दूरी से मृतक का गायब सिर बरामद किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सिर पूरी तरह से क्षत-विक्षत स्थिति में है। सिर की स्थिति देखने से प्रतीत होता है कि किसी ने बड़ी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सूत्रों पर विश्वास करें तो तीन व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद पुलिसिया पूछताछ में सिर और घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त तेज धारदार दबिया भी बरामद किया गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारी मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। मालूम हो कि शनिवार देर रात निर्मल साह की हत्या कर शव फ़ोरसहा के समीप फेंक दिया था, शव के समीप सिर नहीं था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, 10 हजार में पत्नी ने शूटर किया था हायर, ये रहा पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


कई डीएसपी और सीओ थे शामिल
गुरुवार को सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, मुख्यालय डीएसपी डीएन पांडे, साइबर डीएसपी अजीत कुमार, पतरघट सीओ सहित स्थानीय पुलिस, डीआईयू की टीम, टेक्निकल सेल की टीम और काफी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल के आसपास से लेकर शीतल पट्टी नदी किनारे तक खाक छानती रही। उसके बाद काफी मशक्कत के बाद मिट्टी में गड़ा सिर बरामद किया गया। पुलिस ने दंडाधिकारी सह पतरघट सीओ की मौजूदगी में मिट्टी में गड़ा सिर और दबिया बरामद किया। सिर मिलने के बाद कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। कोई प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात तो कोई किसी अपने के द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कह रहे हैं। यह लोगों का विचार है।  

यह भी पढ़ें: 27 साल से फरार नक्सली की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, नक्सल पाठशाला में दी जाती है एक साल की ट्रेनिंग

हालांकि, पुलिस अनुसंधान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस अभी किसी भी तरह के बयान देने से परहेज कर रही है। मालूम हो कि सिर बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पतरघट से मधेपुरा जाने वाली मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर अपने आक्रोश का इजहार किया था। लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा था कि शव फोरसाहा के समीप मिला था। मृतक उसी जगह पर फास्ट फूड का दुकान करता था। हत्या के बाद अपराधी सिर लेकर अपने साथ चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed