फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: Ajgaibinath Dham will get a six-lane road like Marine Drive

Bihar News: अजगैबीनाथ धाम को मिलेगा 6 लेन का मरीन ड्राइव सरीखा मार्ग, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की घोषणा

Sun, 06 Jul 2025 11:44 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 06 Jul 2025 11:44 AM IST
सार

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क, जलापूर्ति, लाइटिंग और सुरक्षा की तैयारियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार मेले को भव्य और श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Bihar News: Ajgaibinath Dham will get a six-lane road like Marine Drive
श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेते मंत्री नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन शनिवार को अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों को हर सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया। बाबा की इस नगरी को मरीन ड्राइव की तर्ज पर छह लेन की भव्य सड़क मिलने की बड़ी घोषणा की है।

विज्ञापन


मंत्री नितिन नवीन का स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने शाहकुंड प्रखंड स्थित अतिथि गृह के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिस पर मंत्री ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अपने दौरे के दौरान, मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की और श्रावणी मेला क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


कांवरियों को हर सुविधा मिलेगी
मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

छह लेन की सड़क का निर्माण
एक महत्वपूर्ण घोषणा में मंत्री ने बताया कि अजगैबीनाथ धाम में छह लेन की भव्य सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिससे यहां की यातायात व्यवस्था बेहतर और सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानगंज का नाम बदलने पर जताई सहमति
सुल्तानगंज का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम किए जाने की उठ रही मांग पर मंत्री ने अपनी सहमति जताई और कहा कि यह तो होना ही चाहिए। बाबा की नगरी अजगैबीनाथ पर बाबा की कृपा हमेशा बनी रहती है। सरकार का प्रयास है कि यह श्रावणी मेला न सिर्फ सुविधाजनक हो, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए यादगार भी बने। उन्होंने यह भी कहा कि पथ निर्माण विभाग सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता से जुटा हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर सड़क, जलापूर्ति, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मंत्री के इस दौरे से स्पष्ट है कि सरकार श्रावणी मेले को लेकर बेहद गंभीर है और इसे भव्य रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed