फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar: Kidnapped girl murder case solved in Navgachiya, lover killed her after she refused to marry him

Bihar: नवगछिया में अपहृत युवती हत्याकांड का खुलासा, शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 07:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 06 Jun 2025 07:40 PM IST
सार

Bihar: प्रिंस ने बताया कि 30 मई को उसने आरती को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। दोनों सधवा रेलवे ढाला के पास एक मकई के खेत में मिले। वहां बातचीत के दौरान जब प्रिंस ने आरती पर शादी के लिए दबाव डाला और उसने इंकार कर दिया, तो प्रिंस ने पहले उसके दोनों हाथ गमछे से बांध दिए और फिर उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: Kidnapped girl murder case solved in Navgachiya, lover killed her after she refused to marry him
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के नवगछिया में 19 वर्षीय युवती आरती के अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। शुक्रवार को नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में संलिप्त मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रिंस और मृतका के बीच पूर्व से प्रेम संबंध था। प्रिंस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन आरती ने शादी से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर प्रिंस ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

ऐसे हुई गिरफ्तारी
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया, जिसमें रंगरा, नवगछिया और गोपालपुर थाने के थानाध्यक्षों के अलावा डीआईयू की टीम भी शामिल थी। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कटिहार जिले के नवाबगंज से आरोपी प्रिंस कुमार को 6 जून को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह आरती से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती इसके लिए राजी नहीं थी। आरोपी को यह भी शक था कि आरती किसी और युवक से बात करती है।

विज्ञापन

 
पढ़ें:  'समाज को महिलाएं चलाती हैं, लेकिन उन्हें नहीं मिल रही भागीदारी'; महिला संवाद कार्यक्रम में बोले राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन

मकई के खेत में की थी हत्या
प्रिंस ने बताया कि 30 मई को उसने आरती को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। दोनों सधवा रेलवे ढाला के पास एक मकई के खेत में मिले। वहां बातचीत के दौरान जब प्रिंस ने आरती पर शादी के लिए दबाव डाला और उसने इंकार कर दिया, तो प्रिंस ने पहले उसके दोनों हाथ गमछे से बांध दिए और फिर उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसने शव को खेत में ही छिपा दिया और साथ लायी साइकिल तथा शैक्षणिक कागजात भी वहीं छोड़ दिए। घटना के चार दिन बाद युवती का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसमें डॉक्टरों ने मौत का कारण गला दबाना बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म या एसिड हमले की पुष्टि नहीं हुई है।

30 मई से लापता थी आरती
आरती 30 मई को दोपहर 1 बजे जीबी कॉलेज, नवगछिया जाने के लिए घर से निकली थी। उसने परिजनों को बताया था कि उसे बिहार पुलिस की बहाली के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। 31 मई को आरती के पिता किशोर मंडल ने रंगरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

चार दिन बाद, सधवा रेलवे ढाला के पास मकई के खेत से युवती का शव बरामद हुआ। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed