फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Election: Santosh Singh says Tejashwi remembers public when elections come, no concern with development

Bihar Election 2025: मंत्री संतोष सिंह बोले- चुनाव आने पर तेजस्वी को याद आती है जनता, विकास से कोई सरोकार नहीं

Sat, 17 May 2025 08:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 17 May 2025 08:04 PM IST
सार

Bihar Election 2025: मंत्री संतोष सिंह ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा कि जब-जब बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को मौका दिया, वे विकास के बजाय जातिवाद और दलगत राजनीति में उलझे रहे। जब तेजस्वी को जिम्मेदारी मिली, तब उन्हें न तो विकास की चिंता रही और न ही बिहार की।

विज्ञापन
Bihar Election: Santosh Singh says Tejashwi remembers public when elections come, no concern with development
मंत्री संतोष सिंह तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के श्रम संसाधन मंत्री एवं भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। जिले के प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को जनता की याद केवल चुनाव के वक्त ही आती है। इसके पहले वे खुद अपने परिवार की चिंता में व्यस्त रहते हैं। मंत्री ने भागलपुर जिले के विकास को लेकर बताया कि जिले के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए 114 करोड़ की योजनाओं पर काम शुरू हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: रोहतास में बाइक पर पलटा ट्रैक्टर, दो युवकों की घटनास्थल पर ही गई जान
विज्ञापन

 
‘तेजस्वी करते हैं जातिगत राजनीति
मंत्री ने तेजस्वी पर तंज कसा कि जब-जब बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को मौका दिया, वे विकास के बजाय जातिवाद और दलगत राजनीति में उलझे रहे। उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी को जिम्मेदारी मिली, तब उन्हें न तो विकास की चिंता रही और न ही बिहार की। लेकिन जैसे ही चुनाव करीब आते हैं, उन्हें जनता और राज्य दोनों की बातें याद आने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिले में 114 करोड़ की योजनाओं का हाल
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत जिले के सभी नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत) में करीब 114 करोड़ की लागत की योजनाओं को सामने रखा गया है। इनमें से 50 फीसदी योजनाओं को प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। शेष 30 फीसदी योजनाओं का टेंडर अवार्ड हो चुका है। शेष बची योजनाओं को भी एक महीने के भीतर शुरू करने का लक्ष्य दिया गया है। करीब तीन चार महीने के भीतर कार्य पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर कनाडाई नागरिक गिरफ्तार, अवैध वीजा के साथ कर रहा था सीमा पार करने की कोशिश
 
‘डबल इंजन की सरकार में बिहार तरक्की पर
मंत्री ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना कर बिहार में डबल इंजन की सरकार को बिहार के विकास के लिए रीढ़ बताया है। उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। कभी जिसे लोग नजरअंदाज करते थे, आज वही बिहार देश ही नहीं, वरन दुनिया में भी अपनी पहचान बना रहा है। बिहार विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed