फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Election 2025: Former MP Ashwini Choubey son changes sides

Bihar Election 2025: पूर्व सांसद अश्विनी चौबे के पुत्र ने बदला पाला, भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नहीं भरा पर्चा

Sat, 18 Oct 2025 07:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 18 Oct 2025 07:49 PM IST
सार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: शनिवार को अर्जित नामांकन के लिए सीएमएस स्कूल से एसडीएम कार्यालय तक के लिए निकले थे। एसडीएम ऑफिस पहुंचकर अचानक उन्होंने नामांकन नहीं कराने का फैसला लिया। उन्होंने कहा है कि परिवार और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आदेश के कारण उन्होंने नामांकन नहीं कराया है।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Former MP Ashwini Choubey son changes sides
अर्जित शाश्वत चौबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर से भाजपा के टिकट के दावेदार माने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के सुपुत्र अर्जित शाश्वत चौबे की निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा धरी की धरी रह गयी। भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय के खिलाफ शनिवार को सैंकड़ों समर्थकों के साथ अर्जित नामांकन करने पहुंचे। लेकिन उसी समय किसी का फोन आया और उन्होंने अपने आप को नामांकन से दूर कर लिया।

विज्ञापन

 
भागलपुर में भाजपा से बागी हुए अर्जित शाश्वत चौबे ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। भागलपुर से रोहित पांडे को भाजपा का टिकट मिलने से वे खासे नाराज थे। उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। इस बीच शनिवार को अर्जित नामांकन के लिए सीएमएस स्कूल से एसडीएम कार्यालय तक के लिए निकले थे। एसडीएम ऑफिस पहुंचकर अचानक उन्होंने नामांकन नहीं कराने का फैसला लिया। उन्होंने कहा है कि परिवार और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आदेश के कारण उन्होंने नामांकन नहीं कराया है।
विज्ञापन


पढे़ं: महागठबंधन से अलग हुई हेमंत सोरेन की झामुमो? छह सीटों पर लड़ने का किया एलान; उतारे प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


कहलगांव के बाद नाथनगर में राजद कांग्रेस आमने- सामने
बिहार विधानसभा चुनाव में राजद व कांग्रेस के बीच सीट को लेकर गतिरोध जारी है। भागलपुर के कहलगांव विधानसभा सीट के बाद अब नाथनगर सीट पर महागठबंधन से ही राजद एवं कांग्रेस के प्रत्याशी आमने सामने होंगे। कांग्रेस पार्टी के आलाकमान के आदेश पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परवेज जमाल सिंबल लेने के लिए शनिवार को पटना रवाना हो गए हैं। अगर इस सीट पर कांग्रेस को टिकट मिलता है तो राजद के लिए संशय की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। क्योंकि वर्तमान में यह सीट राजद की है। यहां से विधायक अशरफ अली सिद्दीकी हैं। 

अजीत शर्मा ने नामांकन किया 
भागलपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने शनिवार को समाहरणालय स्थित जिला निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गोपालपुर सीट से असंतुष्ट गोपाल मंडल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन किया। इधर कहलगांव सीट पर एनडीए समर्थित जदयू से शुभानंद मुकेश ने एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस बीच कहलगांव सीट पर जनसुराज से मंजर आलम को एक मिनट की देरी होने पर नामांकन से रोक दिया गया। वे रविवार को नामांकन करेंगे। पीरपैंती से भाजपा से मुरारी पासवान, जनसुराज से घनश्याम दास ने नामांकन किया। कहलगांव सीट पर सीमा कुमारी ने निर्दलीय नामांकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed