{"_id":"68f395ab3b663a02db07815c","slug":"bihar-election-hemant-soren-jmm-splits-from-the-mahagatbhandhan-announces-to-contest-six-seats-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: महागठबंधन से अलग हुई हेमंत सोरेन की झामुमो? छह सीटों पर लड़ने का किया एलान; उतारे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: महागठबंधन से अलग हुई हेमंत सोरेन की झामुमो? छह सीटों पर लड़ने का किया एलान; उतारे प्रत्याशी
Sat, 18 Oct 2025 07:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:01 PM IST
सार
Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव में महागठबंधन में तकरार के बीच अब झामुमो ने गठबंधन ने नाता तोड़ने का एलान किया है। झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगा और छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा।
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह प्रत्याशी उतरेंगे। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर बिहार आए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्षी गठबंधन को लेकर कई तरह की संभावनाएं जताई थी, लेकिन बिहार में महागठबंधन के अंदर सीटों के बंटवारे पर सार्थक बातचीत नहीं देख अब झारखंड मुक्ति मोर्चा में यह फैसला लिया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पांच प्रत्याशी उतारे थे। पांचों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। ऐसे में महागठबंधन को लेकर संभावनाएं तलाशी जा रही थी। झारखंड में राजद और कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ है, यह भी ऐसी तैयारी हो रही थी।
विज्ञापन
पढे़ं: 'भाजपा की चाल है ये...' नामांकन रद्द होने पर फूटा निर्दलीय प्रत्याशी खुशबू पाठक का गुस्सा
विज्ञापन
कहां से उतारे प्रत्याशी
जिन छह सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, उनमें चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई शामिल हैं। यह सभी छह सीटें बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की है। बता दें कि पहले जेएमएम बिहार विधानसभा चुनाव में 16 सीटों देने की मांग कर रहा था। बाद में वह 12 सीटों पर आ गया। इसे लेकर जेएमएम के कुछ नेता पटना भी गये थे। तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई बड़े नेताओं से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी तो वापस लौट आये। शनिवार को पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।
विज्ञापन