फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Crime: Youth beaten to death with rod in Bhagalpur, absconding with neighbouring family

Bihar Crime: भागलपुर में रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पड़ोसी परिवार संग फरार; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 06 Dec 2025 02:46 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 02:46 PM IST
सार

Bihar: भागलपुर के साहेबगंज चर्च रोड पर 22 वर्षीय कुंदन यादव की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप पड़ोसी शंकर महतो पर लगा है, जो परिवार संग फरार है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Youth beaten to death with rod in Bhagalpur, absconding with neighbouring family
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज चर्च रोड पर शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां 22 वर्षीय कुंदन यादव उर्फ़ बुच्चो यादव की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक कंपनी यादव का दूसरा बेटा था और पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

विज्ञापन

हत्या का आरोप पड़ोसी शंकर महतो पर लगा है। घटना के बाद आरोपी शंकर महतो अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना पाते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में डीएसपी अजय कुमार चौधरी भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।

विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली तार; करंट लगने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य इकट्ठा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस आरोपी और उसके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed