फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Crime: Making reels with illegal weapons proved costly

Bihar Crime: अवैध हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार, एक फरार; मोबाइल फोन बरामद

Mon, 19 May 2025 08:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 May 2025 08:44 PM IST
सार

Bihar: डीएसपी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Bihar Crime: Making reels with illegal weapons proved costly
डीएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से देशी राइफल, जिंदा कारतूस, बिदोलिया, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन

डीएसपी चंद्र भूषण सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दो युवक इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अवैध हथियार के साथ रील बनाकर उसे वायरल कर रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की योजना बनाई गई।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुमारपुर गांव से अनंत कुमार (पिता- चंदन विंद) और शोहित कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने अन्य साथी मिथुन कुमार निवासी शिवनंदनपुर का नाम बताया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मिथुन के घर पर छापेमारी की, जहां से एक देशी राइफल, दो जिंदा कारतूस, बिदोलिया, दो एटीएम कार्ड और रील बनाने में इस्तेमाल किए गए एप्पल व सैमसंग के मोबाइल फोन बरामद किए गए। हालांकि, मिथुन कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें; 
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोर सुनकर ग्रामीणों ने कर दी आरोपी की पिटाई; हुई मौत

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
डीएसपी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस छापेमारी अभियान में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एसआई संजय कुमार मंडल, सागर कुमार, अक्षय कुमार, योगेंद्र चौधरी सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग और हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed