फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Accused beaten to death for trying to rape a woman inside her house

Bihar News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोर सुनकर ग्रामीणों ने कर दी आरोपी की पिटाई; हुई मौत

Mon, 19 May 2025 08:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 May 2025 08:39 PM IST
सार

Bihar: घटना को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि शव सड़क किनारे मिला है और प्रथम दृष्टया मामला भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या का प्रतीत होता है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Accused beaten to death for trying to rape a woman inside her house
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक रात के समय एक घर में घुसकर वहां सो रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पंचायत की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पिटाई के बाद शव को प्लास्टिक में लपेटकर गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया। सुबह जब राहगीरों ने शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर करजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृत युवक के पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों और अन्य क्षेत्रों से संपर्क कर रही है। साथ ही एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने की पुष्टि
घटना को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि शव सड़क किनारे मिला है और प्रथम दृष्टया मामला भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या का प्रतीत होता है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है।


पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में बदले गए कई थाना प्रभारी, कई को मिली नई जिम्मेदारी, कुछ हुए लाइन हाजिर; देखें

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक किसी महिला के घर में घुसा था और आपत्तिजनक हरकत कर रहा था, तभी उसकी चीख सुनकर लोग जमा हो गए और घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस अब तक इस बात की पुष्टि नहीं कर सकी है कि युवक का मकसद क्या था और वह कहां से आया था। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो थाने को सूचित करें, ताकि उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके और पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed