फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Crime: A shootout in Banka in broad daylight notorious Kaju Yadav opened fire on a youth

Bihar Crime: बांका में दिनदहाड़े गोलीकांड, कुख्यात काजू यादव ने युवक पर की फायरिंग; वारदात से इलाके में सनसनी

Fri, 26 Sep 2025 04:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Sep 2025 04:30 PM IST
सार

Bihar News: गोली युवक के दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Bihar Crime: A shootout in Banka in broad daylight notorious Kaju Yadav opened fire on a youth
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी चौक पर मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चाय दुकान पर पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी हो गई। इसमें दुकानदार का 19 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को घुटिया गांव निवासी कुख्यात अपराधी काजू यादव ने अंजाम दिया, जो कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और बांका जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल बताया जाता है।

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान श्यामपुर गांव निवासी जवाहर मंडल के पुत्र जय नारायण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, जय नारायण टेकनी चौक स्थित चाय दुकान पर बैठा था। तभी आरोपी काजू यादव वहां पहुंचा और दुकान पर भीड़ को लेकर आपत्ति जताने लगा। जय नारायण द्वारा समझाने की कोशिश करने पर विवाद बढ़ गया और अचानक आरोपी ने पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

गोली युवक के दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीएम नीतीश ने 3976 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन, राघोपुर में सभा को करेंगे संबोधित

सूचना मिलते ही 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और घायल को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्रभारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी काजू यादव के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर पुलिस पर हमला, लूट, आर्म्स एक्ट और अवैध बालू कारोबार जैसे गंभीर आरोप हैं। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed