फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: CM Nitish Kumar Inaugurates and Lays Foundation of Projects Know Worth Full Details

Bihar News: सीएम नीतीश ने 3976 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन, राघोपुर में सभा को करेंगे संबोधित

Fri, 26 Sep 2025 04:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Sep 2025 04:17 PM IST
सार

Bihar News: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने शोध संस्थान परिसर में बालू पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चित्र बनाकर उनका अभिनंदन किया, जिसे मुख्यमंत्री ने करीब से देखा और सराहा।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar Inaugurates and Lays Foundation of Projects Know Worth Full Details
सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे। कबराघाट स्थित मिथिला संस्कृत शोध संस्थान पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 3976 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें दरभंगा जिले में 3463 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से 94 विकास योजनाएं और 465 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से सिंचाई, भवन एवं विकास से जुड़ी 51 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 47 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से सिंचाई, भवन, विद्युत एवं विकास कार्यों से संबंधित 32 योजनाओं का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन


पढ़ें: नीतीश की महिला रोजगार योजना से बदली प्रदेश की तस्वीर, 75 लाख महिलाओं को मिला 10-10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने संस्थान में संरक्षित बहुमूल्य पांडुलिपियों का अवलोकन किया और शोध संस्थान परिसर का निरीक्षण भी किया। उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मंत्री संजय सरावगी, मंत्री मंगल पांडेय, सांसद गोपाल जी ठाकुर और विधायक विनय चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मनीगाछी के राघोपुर के लिए रवाना हुआ, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने शोध संस्थान परिसर में बालू पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चित्र बनाकर उनका अभिनंदन किया, जिसे मुख्यमंत्री ने करीब से देखा और सराहा। एनडीए कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed