फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Bhagalpur vice-president raised flag on delay of municipal president now atmosphere has become heated

Bihar News: भागलपुर में नगर पालिका अध्यक्ष के विलंब पर उपाध्यक्ष ने फहराया झंडा, अब गरमा गया माहौल

Mon, 27 Jan 2025 08:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 Jan 2025 08:31 PM IST
सार

बिहार के भागलपुर जिले में कहलगांव नगर निकाय में बवाल हो गया। दरअसल, नगर पालिका अध्यक्ष के विलंब होने पर उपाध्यक्ष ने झंडा फहरा दिया। ऐसे में अब माहौल गरमा गया है।

विज्ञापन
Bihar Bhagalpur vice-president raised flag on delay of municipal president now atmosphere has become heated
कहलगांव नगर पंचायत में उपाध्यक्ष रेखा देवी झंडोत्तोलन करती हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मौके पर भागलपुर के कहलगांव नगर पंचायत कार्यालय में एक दिलचस्प घटना देखने को मिली। झंडोत्तोलन के तय समय पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार के देर से पहुंचने के कारण उपाध्यक्ष रेखा देवी ने झंडा फहरा दिया। इस घटना से माहौल गरम हो गया और दोनों के बीच कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में गांगुली पार्क परिसर में उपाध्यक्ष की जगह पर नपं अध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किया।

विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय में रविवार सुबह 8:30 बजे झंडोत्तोलन का समय निर्धारित था। मौके पर वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के कर्मचारी और शहर के गणमान्य लोग पहले से ही मौजूद थे। सभी अध्यक्ष का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वे निर्धारित समय पर स्थल पर नहीं पहुंचे। और उपस्थित लोगों के अनुरोध पर उपाध्यक्ष रेखा देवी ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय गान के साथ समारोह पूरा किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष के पहुंचने पर बढ़ा विवाद
राष्ट्रगान समाप्त होने के चंद सेकंड पूर्व नप अध्यक्ष संजीव कुमार नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। झंडोत्तोलन पहले ही हो जाने के कारण वे नाराज हो गए और उपाध्यक्ष से उनकी बहस हुई। इसके बाद गांगुली पार्क परिसर में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम था। यहां नियमानुसार उपाध्यक्ष को झंडा फहराना था, वहां पर अध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बना चर्चा का विषय
यह घटना नगर पंचायत में पहली बार हुई, जब झंडोत्तोलन को लेकर विवाद हुआ। स्थानीय लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि अध्यक्ष को समय पर आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। इस घटना ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। वहीं, कहलगांव शहर में पचास वर्षों से विभिन्न संस्थाओं में झंडोत्तोलन की समय सारिणी बदल दिए जाने पर नगर के गणमान्य लोगों में नाराजगी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed