फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur: Wife commits suicide for not giving mobile, maternal side accuses of murder, husband in custody

Bihar News: मोबाइल न देने पर पत्नी ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पति हिरासत में

Tue, 18 Mar 2025 05:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Mar 2025 05:43 PM IST
सार

Bhagalpur News: पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है।

विज्ञापन
Bhagalpur: Wife commits suicide for not giving mobile, maternal side accuses of murder, husband in custody
शोक में डूबे मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अम्मापाली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
मोबाइल को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा
मृतका की पहचान अम्मापाली गांव निवासी नीति कुमारी के रूप में हुई है, जो भोलू मंडल की पत्नी थी। परिजनों के अनुसार, घटना की शुरुआत 15 मार्च को हुई, जब नीति कुमारी होली खेलने के लिए मोबाइल लेकर बाहर जाना चाह रही थी। इस पर पति भोलू मंडल ने यह कहते हुए मना कर दिया कि घर में सिर्फ एक मोबाइल है और वह बाहर नहीं ले जा सकती। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जानलेवा रसगुल्ला:कोर्ट केस में जमानतदार बनने आए बुजुर्ग रसदार मिठाई खाते ही बेहोश होकर गिर पड़े, फिर न उठे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले की थी आत्महत्या की कोशिश
परिजनों का दावा है कि 18 मार्च को नीति की मां और अन्य सदस्य एक रिश्तेदार के प्रसव के लिए अस्पताल गए हुए थे। उसी दौरान नीति ने पहले फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन उसकी सास ने समय रहते उसे देख लिया और रोक दिया। सबकुछ सामान्य लगने के बाद कुछ देर बाद उसने घर में रखा बालों में लगाने वाला तेल पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
 
मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
नीति की बिगड़ती हालत को देखते हुए पहले स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे पीरपैंती रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 
मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं मानते हुए हत्या करार दिया है। नीति की मां रसमणि देवी और भाई ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित हत्या है और इसके पीछे ससुराल पक्ष का हाथ है। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Bihar:तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
 
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पति भोलू मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed