जानलेवा रसगुल्ला: कोर्ट केस में जमानतदार बनने आए बुजुर्ग रसदार मिठाई खाते ही बेहोश होकर गिर पड़े, फिर न उठे
Sheikhpura News: चश्मदीदों ने बताया कि जैसे ही वाल्मीकि प्रसाद ने रसगुल्ला खाया, उनकी सांस रुकने लगी और वह अचानक बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें पानी पिलाने लगे, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। फिर अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिठास से भरपूर रसगुल्ला अक्सर खुशियों का प्रतीक माना जाता है, लेकिन शेखपुरा जिले में यह मिठाई जानलेवा साबित हुई। एक बुजुर्ग की रसगुल्ला गले में अटकने से मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह असामान्य और दुखद घटना लोगों को हैरान कर गई है। मृतक की पहचान कुसुंभा गांव निवासी वाल्मीकि प्रसाद के रूप में हुई है, जो शेखपुरा कोर्ट में एक केस में जमानतदार बनने आए थे। कोर्ट की प्रक्रिया के दौरान देर होने के कारण उन्होंने एक होटल में नाश्ता करना चाहा। इसी सिलसिले में उन्होंने रसगुल्ला खाया, जो अचानक उनके गले में फंस गया।
यह भी पढ़ें- Bihar Police:खगड़िया में एसपी ने Sho समेत छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, झूठे केस में फंसाकर वसूली का आरोप
सांस घुटने से मौके पर ही हो गए बेहोश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही रसगुल्ला गले में फंसा, वाल्मीकि प्रसाद की सांस रुकने लगी। वह अचानक बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें पानी पिलाने लगे, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। तुरंत स्थानीय लोग उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ACMO ने बताई संभावित वजह
इस घटना को लेकर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO) डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रसगुल्ला का आकार बड़ा होने की वजह से वह गले में अटक गया होगा। इससे सांस नली बाधित हो गई और दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।
मृतक के परिवार में पसरा मातम
वाल्मीकि प्रसाद की अचानक हुई मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। जो व्यक्ति सिर्फ कानूनी प्रक्रिया में सहायता देने कोर्ट आया था, उसकी वापसी शव के रूप में होगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। गांव में भी घटना की खबर फैलते ही शोक का माहौल व्याप्त है।
यह भी पढ़ें- Bihar:बेंगलुरु से तीन युवकों के शव गांव पहुंचे, परिजनों में कोहराम; अधूरे रह गए घर बसाने-बहन की शादी के सपने
सवालों के घेरे में होटल प्रबंधन
हालांकि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी, लेकिन स्थानीय लोग होटल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर शुरुआती समय में मेडिकल सहायता तुरंत मिल जाती, तो शायद बुजुर्ग की जान बचाई जा सकती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.