फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur News: Speeding truck crushed a bike rider, died on spot, could not be identified

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, नहीं हो सकी पहचान

Sat, 05 Apr 2025 02:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 05 Apr 2025 02:19 PM IST
सार

Bhagalpur News: भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, घटनास्थल से आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bhagalpur News: Speeding truck crushed a bike rider, died on spot, could not be identified
घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर शहर में शनिवार को रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब लोदीपुर थाना गेट के ठीक सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो यह हादसा अचानक बाइक के असंतुलित हो जाने के कारण हुआ, जिससे युवक ट्रक के बीच वाले पहिए के नीचे आ गया और उसकी जान चली गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill : 'मुसलमान नए सिरे से अपना...' भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने वक्फ संशोधन पर क्या कहा
विज्ञापन

 
ब्रेकर पर असंतुलित हुई बाइक, ट्रक के नीचे आ गया युवक
चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक भागलपुर की ओर से गोराडीह की ओर जा रहा था, जबकि युवक अपनी बाइक पर गोराडीह की ओर से शहर की दिशा में आ रहा था। लोदीपुर थाना गेट के सामने जैसे ही बाइक सड़क पर बने एक ब्रेकर के पास पहुंची, वह अचानक असंतुलित हो गई और फिसलकर ट्रक के नीचे चली गई। ट्रक के भारी पहिए ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटनास्थल पर भीड़, सड़क जाम की स्थिति
हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों में आक्रोश और गम का माहौल देखा गया। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया।
 
पुलिस ने ट्रक किया जब्त, चालक फरार
पुलिस ने मृतक के शव को मायागंज अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही घटना में शामिल बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। लेकिन हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


यह भी पढ़ें- Bihar: निशांत, चिराग या तेजस्वी कौन है असली 'एजुकेशन चैंपियन'? यहां देखें पूरी लिस्ट
 
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि युवक एक रेपो कंपनी में एजेंट के तौर पर कार्यरत था। युवक के मोबाइल पर उस कंपनी से लगातार कॉल आ रहे थे, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान करने के लिए आस-पास के थानों और लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। ट्रक चालक के फरार होने के कारण उसकी तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जानकारियों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed