फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP Party spokesperson shahnawaz hasan statement on waqf amendment bill

Waqf Amendment Bill : 'मुसलमान नए सिरे से अपना...' भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने वक्फ संशोधन पर क्या कहा

Sat, 05 Apr 2025 01:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Apr 2025 01:07 PM IST
सार

Bihar News : वक्फ संशोधन विधेयक पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों के मुस्लिम नेताओं के बीच असमंजस-गतिरोध के बीच भाजपा क राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने विधेयक के बारे में विस्तार से बात की।

विज्ञापन
Bihar News : BJP Party spokesperson shahnawaz hasan statement on waqf amendment bill
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वक्फ बिल संशोधन पर बिहार में जारी सियासी घमासन के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों के हित में है। इस विधेयक से गरीब मुसलमानों को लाभ मिलेगा और वह नए सिरे से अपना विकास कर सकेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शनिवार को समस्तीपुर में कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह कर डरा रहा है। इस विधेयक के पास होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां दी जा रही हैं और गालियां दी जा रही हैं। ऐसे लोगों को वह ट्रेस कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में जहां-जहां भ्रष्टाचार है, वह अब समाप्त हो जाएगा। उन्होंने मुसलमानों से कहा कि वे आराम से इस बिल को पढ़ें फिर अपनी प्रतिक्रियाएं दें। पिछले दिनों इफ्तार पार्टी को लेकर जिस तरह से जदयू और लोजपा को लेकर कहा गया था कि वक्फ बोर्ड अमेंडमेंट बिल का अगर समर्थन जदयू और लोजपा देगी, तो मुसलमान इसका विरोध करेंगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के नेताओं के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि जदयू के कुछ नेता त्यागपत्र दे रहे हैं। उनमें कोई बड़ा नाम नहीं है। वह भी अपने को ड्रामा कर रहे हैं। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। यह बिल मुसलमानों के हित में है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बेहतरीन सरकार चल रही है। सुबह से शाम तक वह सरकार के कामकाज में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वक्फ संशोधन विधेयक से एनडीए के वोट में बढ़ोतरी होगी
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक से एनडीए के वोट में बढ़ोतरी होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को फायदा मिलने वाला है और एनडीए 200 से पार जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर काम कर रहे हैं। गरीब मुसलमान की आर्थिक स्थिति में सुधार आए, इसीलिए इस बिल को लाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट पर हाय तौबा मचाया गया था, लेकिन क्या वह बिल मुसलमानों के विरोध में था? आज तक कितने मुसलमानों को देश से निकाला गया? विपक्ष को इसका जवाब देना चाहिए। विपक्ष देश की जनता को अब गुमराह नहीं कर सकती है। बिहार की जनता लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी ऐसे लोगों को जवाब देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed