{"_id":"684c45b27b6e420ae20e6fe3","slug":"bhagalpur-news-preparations-at-sultanganj-and-kahalgaon-railway-stations-for-shravani-mela-drm-inspected-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावणी मेला: सुल्तानगंज और कहलगांव रेलवे स्टेशनों पर तैयारी के तहत तेजी से चल रहा कार्य, DRM ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावणी मेला: सुल्तानगंज और कहलगांव रेलवे स्टेशनों पर तैयारी के तहत तेजी से चल रहा कार्य, DRM ने किया निरीक्षण
Fri, 13 Jun 2025 09:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 13 Jun 2025 09:07 PM IST
सार
Bhagalpur News: श्रावणी मेले में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुल्तानगंज और कहलगांव रेलवे स्टेशनों पर विशेष तैयारी शुरू कर दी है। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दोनों स्टेशनों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने रेलवे स्टेशनों पर तैयारियों का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन ने तैयारी का बिगुल बजा दिया है। आगामी 11 जुलाई से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन के दौरान सुल्तानगंज में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुल्तानगंज और कहलगांव रेलवे स्टेशनों पर विशेष तैयारी शुरू कर दी है। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को दोनों स्टेशनों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
सुल्तानगंज स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाओं की योजना
श्रावणी मेला में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन को पूरी तरह तैयार करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने अपने अधिकारियों की टीम के साथ सुल्तानगंज स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से बरामद हुआ 10 किलो वजनी आईईडी बम; समय रहते किया गया डिफ्यूज
विज्ञापन
निरीक्षण में स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, रोशनी की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण के उपाय, अस्थायी काउंटर की स्थापना और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। डीआरएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सुविधाएं समय रहते सुलभ कराई जाएं।
कहलगांव स्टेशन पर धीमी गति से कार्य पर जताई चिंता
सुल्तानगंज के बाद डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहलगांव रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, जहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने यह स्वीकार किया कि कहलगांव स्टेशन पर कार्य की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी है, जिसे शीघ्र गति देने की जरूरत है। उन्होंने एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 20 दिनों में स्टेशन का रेनोवेशन कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए।
डीआरएम ने सरकुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, एप्रोच पथ, पार्किंग स्थल, फुटपाथ आदि का निरीक्षण किया और इन सभी क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता बताई। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्टेशन के फसाड, साइनेज और एसीपी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और पहले फेज का काम भी समाप्त हो गया है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरकर बेकाबू ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त, गंभीर घायल चालक पटना रेफर; मची अफरातफरी
स्वचालित सीढ़ियों का आश्वासन, नया रूप लेगा स्टेशन
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने यह भी आश्वासन दिया कि कहलगांव स्टेशन पर जल्द ही स्वचालित सीढ़ियों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में सहूलियत हो सके। उन्होंने बताया कि स्टेशन जल्द ही एक नए रूप में यात्रियों के सामने होगा, जो सुविधाओं और सौंदर्य दोनों के मामले में बेहतर होगा।