फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur News Dead body of missing girl found in pond

Bhagalpur News: लापता बच्ची का तालाब में मिला शव, आंगनबाड़ी में गई थी पढ़ने, वापस नहीं लौटी घर

Wed, 20 Dec 2023 05:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Dec 2023 05:15 PM IST
सार

बिहार के भागलपुर जिले में एक बच्ची का शव तालाब में मिला है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर से आंगनबाड़ी में पढ़ने गई थी और वापस नहीं लौटी।

विज्ञापन
Bhagalpur News Dead body of missing girl found in pond
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में टीओपी बाइपास थाना क्षेत्र के खीरी बांध गांव में आंगनबाड़ी पढ़ने गई करीब पांच साल की गुलफरान आलम की बेटी नेहरा प्रवीण का तालाब में शव मिला है। मंगलवार को बच्ची आंगनबाड़ी में पढ़ने के लिए गई थी। लेकिन देर शाम के बाद भी घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई अता-पता नहीं चला।

विज्ञापन


बता दें कि खोजबीन के दौरान परिजनों ने आशंका जाहिर किया कि घर के पास तालाब है, कहीं उसमें बच्ची डूब तो नहीं गई है। घटना की जानकारी पुलिस और अंचल अधिकारी को दी गई। वहीं, शव मिलने के बाद परिजनों के द्वारा भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग को घंटों बाधित कर दिया और परिजनों के द्वारा न्याय और मुआवजे की मांग की गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही टीओपी बाइपास थाना मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।मृतिका बच्ची नेहरा के मुंह पर कई जख्म के निशान हैं। वहीं, परिजनों ने बताया कि उसको मछली व अन्य जानवरों ने खा लिया होगा। परिजन व स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। इधर, रोड जाम होने के कारण पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिसको छुड़ाने में पुलिस ने काफी मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बच्ची के पिता गुलफरान आलम ने बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतिका एक भाई एक बहन हैं। उन्होंने बताया कि जब इसकी जानकारी पुलिस और अंचलाधिकारी को दी गई, लेकिन जगदीशपुर अंचल अधिकारी का मोबाइल बंद था। परिजन 10 हजार रुपये देकर प्राइवेट गोताखोर को बुलाकर तालाब में से बच्ची का शव निकलवाए।


वहीं, उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए लोगों ने मिट्टी निकाल कर तालाब बना दिया। उस इलाके में सैकड़ों बच्चे खेलने के लिए जाते हैं। तालाब बनाया गया है, लेकिन उसकी घेराबंदी नहीं हुई है, जिससे आए दिन वहां पर हादसा होते रहते हैं। वहीं, ऑडी पदाधिकारी ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed