फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur News: Body of a youth missing for 3 days found in pond, stone was tied around his waist

Bihar News: तीन दिनों से लापता युवक का शव पोखर में मिला, कमर में बंधा था पत्थर; जानें मामला

Fri, 07 Feb 2025 08:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Feb 2025 08:46 PM IST
सार

Bhagalpur News: मृतक के एक दोस्त ने आशंका जताई है कि विसर्जन के दौरान उसी गांव के किसी व्यक्ति ने उसकी हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bhagalpur News: Body of a youth missing for 3 days found in pond, stone was tied around his waist
घटनास्थल पर मौजूद स्थानील लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के कीर्तनिया गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां तीन दिनों से लापता युवक का शव एक पोखर में बरामद हुआ। मृतक की पहचान झारखंड के साहेबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के नया नगर निवासी मोहम्मद मुजफ्फर अंसारी (26) के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन

 
प्रतिमा विसर्जन के दिन से था लापता
परिजनों के मुताबिक, पांच फरवरी की शाम करीब सात बजे मुजफ्फर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए अपने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कीर्तनिया गांव गया था। लेकिन वह फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मिर्जाचौकी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

 
पोखर में उतराता मिला शव
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को ग्रामीणों ने कीर्तनिया गांव स्थित पोखर में एक शव को उपलाते देखा। पास में ही मृतक का गमछा भी पड़ा था। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मोहम्मद मुजफ्फर अंसारी के रूप में की। शव के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले और कमर में एक बड़ा पत्थर बंधा हुआ था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को पोखर में फेंका गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक के एक दोस्त ने आशंका जताई है कि विसर्जन के दौरान उसी गांव के किसी व्यक्ति ने उसकी हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया होगा। हालांकि हत्या के पीछे की वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन शामिल हैं, इस बारे में पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 
घटना से गांव में फैली सनसनी
इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वे जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस भी यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या किन परिस्थितियों में और क्यों की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed