फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur: Knives broke out in children's dispute over kite flying, 5 people of same family injured, 2 serious

Bihar: पतंग उड़ाने को लेकर बच्चों के विवाद में हुई चाकूबाजी, एक ही परिवार के पांच लोग घायल; दो की हालत नाजुक

Fri, 19 Jan 2024 01:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Jan 2024 01:41 PM IST
सार

Bhagalpur Hindi News: घायल प्रदीप तांती ने बताया कि दो दिन पहले पतंग उड़ाने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था। देर शाम में जब हम लोग घर पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे कुणाल तांती और उसके परिवार के द्वारा चाकू, भला और रोड से हमला कर घायल कर दिया गया।

विज्ञापन
Bhagalpur: Knives broke out in children's dispute over kite flying, 5 people of same family injured, 2 serious
इलाज कराने अस्पताल पहुंचा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर सुरखीकल स्थित तांती टोला में दो पक्षों के बीच पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। उनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पतंग उड़ाने को लेकर कुछ बच्चों में झगड़ा हो गया था। इसी विवाद को लेकर एक पक्ष के तीन भाइयों और दो बहनों पर मोहल्ले के ही बदमाश ने अचानक देर शाम में चाकू-हथौड़ी से हमला कर दिया। हमले में सोहित तांती की आंख पर गहरा जख्म हो गया। वहीं, मामले को लेकर पीड़ित परिवार थाने में भी लिखित शिकायत करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


मामले को लेकर घायल प्रदीप तांती ने बताया कि दो दिन पहले पतंग उड़ाने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था। देर शाम में जब हम लोग घर पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे कुणाल तांती और उसके परिवार के द्वारा चाकू, भला और रोड से हमला कर घायल कर दिया गया। घायलों में प्रदीप तांती, रोहित कुमार, सोहित कुमार, चंदा कुमारी और छोटी कुमारी शामिल हैं। वहीं, मामले को लेकर अभी तक बरारी थाना पुलिस द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed