{"_id":"6659db3aab4e42f8ed08f1b0","slug":"bhagalpur-crime-miscreants-opened-fire-on-grocery-shop-owner-in-public-one-criminal-in-police-custody-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: भागलपुर में बदमाशों ने किराना दुकान संचालक पर सरेआम की गोलीबारी, पुलिस की गिरफ्त में एक अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: भागलपुर में बदमाशों ने किराना दुकान संचालक पर सरेआम की गोलीबारी, पुलिस की गिरफ्त में एक अपराधी
Fri, 31 May 2024 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 31 May 2024 07:44 PM IST
सार
Bihar Crime: भागलपुर में बदमाशों ने एक युवक पर सरेआम की गोलीबारी कर दी। इस हमले में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। घायल युवक की पहचान नवादा गांव निवासी दिवंगत सरयू मंडल के बेटे रितेश मंडल के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, युवक घर से किसी काम के लिए बाहर निकला था। तभी घात लगाए बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक गोली घायल के सीने और कंधे के बीच जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने वहां चार राउंड फायरिंग की है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं, घायल को स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से आनन-फानन में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मायागंज रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने मामले में एक आरोपी लालू तांती को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उक्त आरोपी के पास से 7.65 एमएम की पिस्तौल और मैगजीन बरामद की है। फिलहाल पुलिस उससे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन