फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur: A student doing coaching was found hanging in room; Police started investigating case

Bihar: बड़ा भाई कोचिंग से लौटा तो छोटा भाई फंदे से लटका मिला; पुलिस ने FSL टीम को बुला शुरू की मामले की जांच

Wed, 24 Jan 2024 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Jan 2024 08:24 PM IST
सार

Bhagalpur Hindi News: मृतक के भाई आयुष ने बताया कि बीते छह महीने से उर्दू बाजार में रहकर दोनों भाई पढ़ाई करते थे। बुधवार को अंकित कमरे में थे और हम ट्यूशन पढ़ने के लिए गए थे। जब वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद दिखा, धक्का मारकर दरवाजा खोला तो अंदर मेरा छोटा भाई फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
Bhagalpur: A student doing coaching was found hanging in room; Police started investigating case
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की सुबह नाबालिग युवक (14 साल का किशोर) ने अपने कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक दसवीं क्लास का छात्र था। बताया जा रहा है कि नाबालिग बीते छह महीने से उर्दू बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक प्राइवेट लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। मृतक किशोर की पहचान कहलगांव के अंतिचक थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार के बेटे अंकित कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अंकित का बड़ा भाई सुबह कोचिंग के लिए गया हुआ था, जब वह वापस रूम लौटा तो उसने छोटे भाई (अंकित कुमार) को फंदे से लटकता देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बड़े भाई ने फंदे से शव को उतारा। उसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को दी। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची तातारपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, मृतक के भाई आयुष ने बताया कि बीते छह महीने से उर्दू बाजार में रहकर दोनों भाई पढ़ाई करते थे। बुधवार की सुबह अंकित कमरे में थे और हम ट्यूशन पढ़ने के लिए गए हुए थे। जब ट्यूशन से वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद दिखा। उसके बाद धक्का मारकर दरवाजा खोला तो अंदर मेरा छोटा भाई फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची तातारपुर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल टीम को भी सूचित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed