फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Banka News: Three children died tragically due to drowning while bathing in pond; mourning spread in village

Bihar News: तालाब में नहाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

Fri, 30 May 2025 06:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 30 May 2025 06:55 PM IST
सार

Banka News: बांका में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे तीन परिवारों समेत पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना को लेकर  ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा केवल एक चूक नहीं, बल्कि सुरक्षा उपायों की भारी कमी का परिणाम है।

विज्ञापन
Banka News: Three children died tragically due to drowning while bathing in pond; mourning spread in village
बच्चों के शवों को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गड़ेल गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। गांव के तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे न सिर्फ तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, बल्कि पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों में घटना को लेकर गुस्सा और दर्द साफ देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन पर सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

 
नहाने गए थे, देर तक नहीं लौटे तो मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, गांव के ही धर्मेंद्र कुमार (13) पिता हीरालाल दास, स्वीटी कुमारी (14) पिता मुकेश हरिजन और अमन कुमार (7) पिता अंकुश दास शुक्रवार दोपहर पास के हड़का पोखर में नहाने के लिए गए थे। लेकिन जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। बच्चों की खोजबीन शुरू हुई और इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बच्चों को तालाब की ओर जाते देखा था। यह सूचना मिलते ही गांव के लोग पोखर की ओर दौड़े और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में तलाशी अभियान ने दुखद रूप ले लिया जब तीनों बच्चों के शव पोखर से निकाले गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरा गांव गमगीन हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में फिर दिल दहलाने वाली घटना, मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या; एक बेटी की हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही तीनों बच्चों को तुरंत अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. ज्योति भारती ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने पुष्टि की कि बच्चों की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है।
 
वहीं, सूचना मिलते ही अमरपुर थाना के अपर थाना अध्यक्ष विक्की कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है और घटनास्थल की भी जांच की जा रही है।

 
परिजनों में मचा कोहराम
इस दर्दनाक हादसे के बाद गंगापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। तीनों बच्चों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। हर आंख नम है और हर चेहरा दुखी। बच्चों के शवों के गांव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई और पूरे माहौल में शोक गहराता चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा केवल एक चूक नहीं, बल्कि सुरक्षा उपायों की भारी कमी का परिणाम है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: बोरिंग कैनाल रोड फायरिंग मामले में दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने तेज की कार्रवाई
 
ग्रामीणों ने की प्रशासन से सुरक्षा की मांग
घटना के बाद गुस्साए और दुखी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के पोखरों, तालाबों और सार्वजनिक जल स्रोतों के पास सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, साथ ही बच्चों के प्रवेश को लेकर निगरानी की व्यवस्था हो। ग्रामीणों ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रशासन को तत्काल पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और मुआवजा देना चाहिए, ताकि उनके आंशिक राहत दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed