{"_id":"6839505223354310be01f653","slug":"accused-who-threatened-to-kill-pm-modi-arrested-investigation-intensified-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज
Fri, 30 May 2025 11:59 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सुल्तानगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सुल्तानगंज
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 30 May 2025 11:59 AM IST
सार
सुरक्षा एजेंसियों को मिली एक अहम सूचना के आधार पर प्रधानमंत्री मोदी को बिहार दौरे के दौरान जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सुल्तानगंज के महेशी निवासी समीर कुमार रंजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीएमओ को धमकी भरा मैसेज भेजा था। एनआईए और आईबी ने भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत को इस संदिग्ध सूचना से अवगत कराया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
जांच में पाया गया कि धमकी देने वाला व्यक्ति मंटू चौधरी नाम से एक टेलीग्राम आईडी चला रहा था, जिसने खुद को 71 वर्षीय वृद्ध बताकर पहचान दी। तकनीकी जांच में यह भी पता चला कि मंटू चौधरी के नाम पर इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर 71 बार VPN के माध्यम से सक्रिय हुआ था। आगे की पूछताछ में समीर कुमार रंजन ने स्वीकार किया कि उसने VPN का उपयोग कर प्रधानमंत्री को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी थी। पुलिस ने मंटू चौधरी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि समीर रंजन उसका भतीजा है और उनके बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। मंटू ने कहा कि समीर ने जमीन विवाद के कारण उसे फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। जांच में पता चला कि आरोपी का अपने चाचा से ज़मीन विवाद चल रहा था।
यह भी पढ़ें: डायल 112 जवान से पिस्तौल की धमकी में लूट, थाने ने मोबाइल चोरी मानकर किया अनदेखा
विज्ञापन
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर जांच को गति दी है। इस छापेमारी दल का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) चंद्रभूषण ने किया। छापेमारी दल में रंजीत कुमार (प्रभारी, डीआईयू), प्रमेन्द्र सहनी (डीआईयू), मृत्युंजय कुमार (थाना सुल्तानगंज), सुनील राज (डीआईयू), विजय सिंह (डीआईयू) और सुल्तानगंज थाना बल के अन्य अधिकारी शामिल थे। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने 29 मई को पटना में रोड शो किया था। इसके पहले उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास भी किया था। शाम को वह भाजपा के कार्यालय पहुंचे और पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं और आगामी सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जा रहा है।