फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   begusarai ganga flood kailashpur pulia water level samrat choudhary inspection

बिहार: सीएम सम्राट ने जहां देखा था बाढ़ का हाल, 48 घंटे बाद वहीं तीन फीट की तेज धार; दिखा गंगा का रौद्र रूप

Mon, 07 Sep 2026 10:40 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 07 Sep 2026 10:40 PM IST
सार

Bihar News: बेगूसराय में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। पांच सितंबर को जिस कैलाशपुर पुलिया से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ का जायजा लिया था, सात सितंबर को उसी पुलिया पर दो से तीन फीट पानी तेज धार के साथ बहता दिखाई दिया।
 

विज्ञापन
begusarai ganga flood kailashpur pulia water level samrat choudhary inspection
बाढ़ का दौरा करते सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बेगूसराय में बाढ़ की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। महज 48 घंटे में एक ही जगह की तीन तस्वीरों ने बता दिया कि पानी कितनी तेजी से बढ़ रहा है। पांच सितंबर को जिस कैलाशपुर पुलिया पर खड़े होकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया था, उसी पुलिया पर सात सितंबर को करीब दो से तीन फीट पानी तेज धार के साथ बह रहा है। यह सिर्फ पानी बढ़ने की तस्वीर नहीं है, बल्कि गंगा के बढ़ते दबाव और बदलती बाढ़ की स्थिति का सीधा संकेत है।
विज्ञापन


पांच सितंबर को सीएम ने लिया था बाढ़ का जायजा
पांच सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से उलाव के समीप कैलाशपुर सड़क स्थित पुलिया पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों से जलस्तर, बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत-बचाव की स्थिति की जानकारी ली। उस वक्त पुलिया और सड़क पर लोगों की आवाजाही दिखाई दे रही थी। लेकिन अगले 48 घंटे में हालात तेजी से बदल गए।
विज्ञापन


छह सितंबर को बढ़ने लगा पानी का दबाव
छह सितंबर को गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ कैलाशपुर पुलिया और आसपास के संपर्क मार्ग पर पानी का दबाव बढ़ने लगा। सड़क के आसपास पानी फैलने लगा और लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल होती गई। जलस्तर बढ़ने के साथ पानी की धार भी तेज होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सितंबर को पुलिया पर दो-तीन फीट तेज धार
सात सितंबर को कैलाशपुर पुलिया की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी थी। जिस पुलिया पर दो दिन पहले मुख्यमंत्री खड़े होकर बाढ़ का जायजा ले रहे थे, उसी पुलिया के ऊपर अब करीब दो से तीन फीट पानी तेज रफ्तार से बह रहा है। सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है और तेज बहाव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। पुलिया पर पानी का दबाव संकेत दे रहा है कि गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो आसपास के संपर्क मार्गों पर संकट और गहरा सकता है।


यह भी पढ़ें: बिहार: गिरिराज सिंह को डाक से मिली जान से मारने की धमकी, मंत्रालय के पते पर पहुंचा गुमनाम पत्र; एफआईआर दर्ज

CM ने कहा था- स्थायी समाधान जरूरी
पांच सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा की बाढ़ के स्थायी समाधान की दिशा में काम करने की बात कही थी। उन्होंने तटबंधों को मजबूत करने के साथ जरूरत के अनुसार रिंग बांध और नए स्ट्रेच बनाने की दिशा में काम करने की बात कही थी। साथ ही अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत और आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed