{"_id":"6534e620ad726014a70c0a8f","slug":"bear-attacked-a-woman-farmer-cutting-paddy-in-bettiah-hospitalized-in-critical-condition-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: धान काट रही महिला किसान पर भालू ने किया हमला; गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: धान काट रही महिला किसान पर भालू ने किया हमला; गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज
Sun, 22 Oct 2023 02:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:36 PM IST
सार
Bihar: गौनहा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि कुमार ने बताया कि भालू ने महिला का हाथ पूरी तरह से जख्मी कर दिया है। चेहरे पर भी प्रहार किया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है।
विज्ञापन
धान काट रही महिला पर भालू ने किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेतिया में धान काट रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में घायल हुई महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामला बगहा पुलिस जिले के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना वन क्षेत्र का है। जहां से निकलकर भालू ने गौनाहा शेरपुर सिरसिया सरेह में धान काट रही एक महिला पर हमला कर दिया। घटना रविवार सुबह की है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन लहूलुहान हालत में महिला को रेफरल अस्पताल गौनाहा ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घायल महिला की पहचान शेरपुर सिरसिया निवासी लालचंद राम की पत्नी बिंदु देवी (60) के रूप में हुई है। बिंदु देवी गांव से आधा किलोमीटर दूर सरेह में धान काट रही थी। इस दौरान गन्ने के खेत से आए भालू बिंदु देवी पर हमला कर दिया। लालचंद राम ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास धान काट रहे लोग जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक भालू ने बिंदु देवी के हाथ और चेहरे पर गहरे जख्म कर दिए। ग्रामीण संतोष यादव और रोहित यादव ने बताया कि इन दिनों जंगली जानवरों की चहलकदमी बढ़ गई है। धान की कटनी चल रही है। इस पर वन विभाग को गश्ती बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, गौनहा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि कुमार ने बताया कि भालू ने महिला का हाथ पूरी तरह से जख्मी कर दिया है। चेहरे पर भी प्रहार किया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। वहीं, रेंजर सुजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन