{"_id":"616afd86f2b17b1e8427147e","slug":"banka-bihar-family-members-of-a-gol-gappa-seller-arbind-kumar-sah-mourns-his-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर आतंकी हमला: सुबह अरबिंद ने मां से की थी लंबी बात, शाम को आई मौत की खबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर आतंकी हमला: सुबह अरबिंद ने मां से की थी लंबी बात, शाम को आई मौत की खबर
Sat, 16 Oct 2021 10:01 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:01 PM IST
सार
अरबिंद 10 साल से कश्मीर में गोलगप्पा की दुकान लगा रहा था। लेकिन शनिवार को आतंकियों ने उसे निशाना बना लिया। इस घटना के बाद अरविंद के घर पर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
अरविंद साह के घर में मातम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में श्रीनगर के ईदगाह में शनिवार को आतंकियों ने बिहार के बांका जिले के बाराहाट निवासी अरबिंद कुमार साह की हत्या कर दी। मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। आज सुबह ही अरविंद ने घर पर मां से बात की थी। शाम को मौत की खबर आई तो घरवाले सन्न रह गए।
विज्ञापन
10 साल से लगा रहा था दुकान
अरबिंद 10 साल से कश्मीर में गोलगप्पा की दुकान लगा रहा था। कश्मीर के हालात खराब होने के बावजूद वो रोजगार का खातिर वहीं रहा। जब हालात सामान्य होने लगे तो आतंकियों ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के लखपुरा परघड़ी गांव के देंवेद्र साह के दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है। अरबिंद ही घर का बड़ा सहारा था। वह 10 साल से कश्मीर में रहकर पैसा कमा रहा था और परिवार का खर्च चला रहा था। बूढ़े मां-बाप के साथ घर के बाकी सदस्यों का खर्च अरबिंद ही उठा रहा था। घटना के बाद घरवाले बेहाल हैं । परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
परघड़ी गांव के 10 लोग श्रीनगर में रहकर गोलगप्पा और अन्य खाने-पीने की चीजों की दुकान लगाते थे। इस गांव के सभी लोग एक साथ ही रहते थे। बड़े भाई बबलू साह की मौत के बाद अरबिंद गांव आया था। तीन माह पहले ही वो बिहार से श्रीनगर गया था।
सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का एलान
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मृतक अरबिंद के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से परिजनों को दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।