Baba Bageshwar : पटना एयरपोर्ट के अंदर दिखे बाबा के समर्थक, पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चार्टर्ड प्लेन को घेरा
Dhirendra Shastri : पटना एयरपोर्ट ने अंदर बाबा के समर्थक रनवे तक पहुंचे गए। समर्थक जय श्री राम ने नारेबाजी करने लगे। हालांकि, बाद में एयरपोर्ट प्रबंधन ने सफाई दी और कहा कि बाहर से कोई नहीं आया था। ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षा कर्मी उनके साथ सेल्फी लेने के पहुंच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना एयरपोर्ट से बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे बाबा के समर्थक रनवे तक पहुंचे गए। समर्थक जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। वह पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन के चक्कर में नियम-कानून तक भूल गए। रनवे के पास से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि बाबा के समर्थकों ने उनके चार्टर्ड प्लेन तक को घेर लिया। जैसे-तैसे धीरेंद्र शास्त्री भीड़ से निकलकर अपने प्लेन में बैठे। हालांकि, प्लेन में बैठने से पहले बाबा ने दोनों हाथ जोड़कर समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके समर्थक सेल्फी लेते नजर आए। हालांकि, बाद में एयरपोर्ट प्रबंधन ने साफ किया कि यह समर्थक बाहर से नहीं आए थे। यह लोग ग्राउंट स्टाफ और सुरक्षाकर्मी थे।
चार्टर्ड प्लेन में जाने के लिए D1 गेट से मिली एंट्री
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, बागेश्वर धाम वाले बाबा चार्टर्ड प्लेन में जाने के लिए D1 गेट से आए थे। इस गेट से उनके साथ यात्रा करने वालों को ही एंट्री दी गई थी। वायरल वीडियो में दिख रही भीड़ के बारे में एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि जो भीड़ दिख रही है वह आम यात्रियों या बाहरी लोगों की नहीं है। चार्टर्ड प्लेन एप्रन (पार्किंग) में था। यहां स्पाइस और इंडियो के कर्मचारी, ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षाकर्मी उनके साथ सेल्फी लेने के पहुंच गए। यहीं पर कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। आम तौर पर उस समय करीब 150 स्टाफ रहते हैं।
दरअसल, बुधवार शाम पांचवें दिन की कथा का समापन करने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री तिरेत पाली मठ से सीधे एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनके समर्थकों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने बागेश्वर धाम वाले बाबा का दर्शन पाने के लिए एयरपोर्ट पर खड़े थे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शायरी सुनाते हुए कहा था कि सितारों को आंखों को महफूज रखना क्योंकि बहुत देर तक रात ही रात होगी, मुसाफिर हो तुम भी, मुसाफिर हैं हम भी...बाला जी ने चाहा तो किसी मोड़ पर फिर मुलाकात होगी।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दी दो विवादित सौगातों से बदलेगी राजनीति