Baba Bageshwar: पहली बार मधुबनी पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, देखने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Pandit Dhirendra Shastri: मुजफ्फरपुर में दिव्य दरबार लगाने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री मधुबनी पहुंचे। यहां बाबा का भव्य स्वागत हुआ। लोगों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि प्रशासन को इन्हें कंट्रोल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री मधुबनी के अंधराठाढ़ी प्रखंड के नवटोली पस्तान गांव पहुंचे। उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मिथिला रीति-रिवाज के अनुसार, उनका भव्य स्वागत किया गया। पंडित धीरेंद्र शास्त्रों ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने शिव मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी। इधर, बाबा के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।
आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे बाबा
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन के लिए विशेष रूट की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार, पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने शिष्य आचार्य लक्ष्मीकांत झा के पुत्र शिवांश कुमार के यज्ञोपवीत संस्कार में नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन आज उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे हैं।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री उपस्थित नहीं हो पाए थे
आचार्य लक्ष्मीकांत झा ने बताया कि फरवरी माह में अपने पुत्र का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया था, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री उपस्थित नहीं हो पाए थे। उन्होंने यह भी बताया कि बस स्टैंड नवटोली गांव में शिव मंदिर के पुनर्निर्माण का आधारशिला उनके करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
भारत के लोग चीन के चार्जर पर भी भरोसा नहीं करते
इससे पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुजफ्फरपुर में दरबार लगाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारा दुश्मन देश पाकिस्तान एक तरह से बिगड़ैल औलाद है। वह सुधरना नहीं चाहता, इसलिए हमारी सेना उसे सुधारने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाक के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया है और हम सभी को भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान चीन के मिसाइल पर भरोसा करता है, जबकि भारत के लोग चीन के चार्जर पर भी भरोसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमारी बहनों का सुहाग सिंदूर उजाड़ा, तो हमने सिंदूर ऑपरेशन चलाया। अभी तो हमने सिंदूर ऑपरेशन किया है, जबकि हल्दी, मेहंदी और मंगलसूत्र का ऑपरेशन बाकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.