{"_id":"5c5246dabdec224c164ec478","slug":"baba-arrested-for-sexual-harassment-of-two-girls-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में सगी बहनों के साथ यौन शोषण के आरोप में ‘बाबा’ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में सगी बहनों के साथ यौन शोषण के आरोप में ‘बाबा’ गिरफ्तार
Thu, 31 Jan 2019 06:22 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिहार के सुपौल में सगी बहनों के साथ दुष्कर्म के आरोप में विश्व कबीर विचार मंच के एक अंतरराष्ट्रीय संत को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़ित बहनों ने सुपौल के महिला थाने में बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के पिता साल 2009 में कबीर विचार मंच से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने बाबा मनमोहन साहेब को अपने घर लुधियाना बुलाया। जहां दोनों बहनों से बाबा की मुलाकात हुई।
विज्ञापन
इसी बीच, बाबा ने एक बड़ा कार्यक्रम सुपौल के मरौना थाना इलाके के पंचभिंडा गांव में रखा। जहां पीड़िता का पूरा परिवार भी पहुंचा था। वहीं, साल 2010 में पहली बार बाबा ने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद से बाबा लगातार लुधियाना में आकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने लगा और वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन
बाबा का मन इतने से भी नहीं भरा तो उसने पीड़िता की बड़ी बहन से साल 2016 में दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसे भी धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। बाबा के डर से इस बात को दोनों बहनों ने एक-दूसरे को भी नहीं बताया, लेकिन जैसे ही राम रहीम को सजा मिली तो बड़ी बहन ने सारी बातें छोटी बहन को बताई। इसके बाद छोटी बहन ने भी अपनी सारी बातें बड़ी बहन को सुनाई।
विज्ञापन
बहनों ने हिम्मत जुटाकर कई जगह ई-मेल के जरिए शिकायत की, जिसके बाद मंगलवार को एसपी मृत्युजंय कुमार चौधरी को ये मेल प्राप्त हुआ। इस बीच दोनों बहनों में से एक सुपौल पहुंच कर महिला थाने में लिखित में आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस ने संत को मधुबनी जिले के फुलपरास स्थित कबीर मंच के आश्रम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।