औरंगाबाद: पति की मौत के बाद पहले 17 साल की बेटी की जान ली, अब 15 साल के बेटे को मार आंगन में गाड़ा
एड्स के कारण पति की मौत हो गई तो कुछ दिन बाद 17 साल की बेटी को मार डाला। तीन महीने बाद अब 15 साल के बेटे को मारकर लाश को आंगन में गाड़ दिया। औरंगाबाद की इस औरत को 'मां' कहना शायद गलत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चे उसके होंगे, लेकिन उसे 'मां’ लिखना या बोलना शायद गलत है। एड्स के कारण पति की मौत हो गई तो कुछ दिन बाद 17 साल की बेटी को मार डाला। तीन महीने बाद अब 15 साल के बेटे को मारकर लाश को आंगन में गाड़ दिया। हत्या का खुलासा होने के बाद भी उसके चेहरे पर दर्द या पछतावा नहीं। मीडिया को कहानी सुना रही है कि "स्कूल में जमा करने वाला पैसा लेकर बेटा गायब हो गया था, बाद में घर में मरा जैसा देखे।" औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के माया बिगहा गांव में रविवार सुबह जब महिला के आंगन से उठती दुर्गंध पर पुलिस को सूचना दी गई और खोदने पर 15 वर्षीय मारूतीनंदन कुमार की लाश दिखी तो मामला खुला।
तेज दुर्गंध की सूचना पर आई पुलिस
महिला कंचन के पति विनय सिंह की मौत कुछ माह पहले एड्स से हो गई थी। महिला को एक बेटा और एक बेटी थी। आरोप पहले से था कि करीब तीन महीना पहले महिला ने अपनी 17 वर्षीय बेटी पुनीता कुमारी की हत्या कर दी। उस हत्या के बाद भी वह बची हुई थी, जबकि महिला के ससुर राजेन्द्र सिंह खुद रिटायर्ड दारोगा हैं। वे मूल रूप से गया जिले के गुरूआ थाना के नगवांगढ़ पचरूखिया के रहने वाले हैं, लेकिन शिवगंज में मकान बनाकर रहते हैं। वहीं महिला भी रहती है। महिला कई दिनों से स्कूल में जमा करने दिए पैसे लेकर बेटा के गायब होने की कहानी सुना रही थी और इधर दो दिन से उसकी आंगन से तेज दुर्गंध आ रही थी तो गांव के लोगों ने भीषण दुर्गंध की सूचना मदनपुर पुलिस को दी।
फॉरेंसिक साइंस की टीम आ रही जांचने
मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि शव को ऊपर से देख लिया गया है। अब पटना से आ रही एफएसएल की टीम मजिस्ट्रेट की निगरानी में सत्यापन के लिए खुदाई कर शव को पूरी तरह निकालेगी। महिला कंचन देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मारूतीनंदन एक प्राइवेट स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था।