फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Arrah News: Fire broke out in the transformer of the Collectorate complex of Arrah city.

Arrah News: समाहरणालय परिसर के ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू

Thu, 04 Apr 2024 05:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 Apr 2024 05:53 PM IST
सार

समाहरणालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। समय रहते ही आग पर काबू पाया लिया गया है। 

विज्ञापन
Arrah News: Fire broke out in the transformer of the Collectorate complex of Arrah city.
ट्रांसफार्मर से उठता धुंआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा शहर के जिला समाहरणालय परिसर में गुरुवार की दोपहर अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन अधिकारियों को दी। फायर ब्रिगेड की टीम समाहरणालय परिसर में पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। 

विज्ञापन


इसके बाद विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बंद की गई और विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि अचानक परिसर में लगे ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने के साथ ही आग लग गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के पदाधिकारी मोहम्मद सेराज खान ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली समाहरणालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में आग लगी है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। समय रहते ही आग पर काबू पाया लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed