फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ara News: Criminals shot woman in Bhojpur, condition critical; protested against cattle thieves

Bihar News : भोजपुर में अपराधियों ने महिला को मारी गोली; इस घटना का विरोध किया था

Tue, 31 Oct 2023 12:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 31 Oct 2023 12:29 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की पुलिस जांच कर आरोपियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जख्मी महिला के ब्यान पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Ara News: Criminals shot woman in Bhojpur, condition critical; protested against cattle thieves
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा में अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। महिला की हालत गंभीर है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


शोर मचाकर चोरों का विरोध करने लगी महिला
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार देर रात चोर भैंस चोरी कर रहे थे। तब ही चोरी करते देख भैंस मालिक मुंद्रिका प्रसाद की पत्नी माना देवी ने देख लिया। वह शोर मचाकर चोरों का विरोध करने लगी। आसपास के लोगों हंगामा सुनकर जुटने लगे। इतने में अचानक चोरों ने महिला को गोली मार दिया। महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
इधर, स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला फिलहाल खतरे से बाहर है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के दाहिने हाथ मे गोली लगी है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा वाट्सअप्प ग्रुप से जानकारी दिया गया कि भैंस चोरी का विरोध करने पर महिला को गोली लगने की सूचना है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर आरोपियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जख्मी महिला के ब्यान पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed