{"_id":"5c4e6c7ebdec22271f341aad","slug":"another-bjp-minister-took-a-dig-on-priyanka-gandhi-vadra-and-call-her-child-in-comparison-to-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के एक और मंत्री का प्रियंका पर बयान, कहा- मोदी की तुलना में बच्ची हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के एक और मंत्री का प्रियंका पर बयान, कहा- मोदी की तुलना में बच्ची हैं
Mon, 28 Jan 2019 08:14 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: sapna singla
Updated Mon, 28 Jan 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेंस पार्टी में जब से प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री हुई है तभी से उनपर सियासी हमले होने भी शुरू हो गए हैं। अब बिहार में भाजपा कोटे के एक और मंत्री ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। नवनियुक्त महासचिव को लेकर नीतीश कुमार के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा अभी बच्ची हैं। उनसे पहले बिहार के एक मंत्री विनोद नारायण झा भी कह चुके हैं कि प्रियंका बहुत सुंदर है लेकिन सुंदरता पर वोट नहीं मिलते।
विज्ञापन
रविवार को बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा, 'प्रियंका अभी बच्ची हैं। यदि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लड़ाई करना चाहती है तो उसे सोनिया गांधी को मैदान में उतारना चाहिए।' मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि को देख रहे हैं। इससे पहले वह सोनिया गांधी में इंदिरा को देखा करते थे।
विज्ञापन
कुमार ने कहा, 'कांग्रेस को चुनावों में मोदी के खिलाफ सोनिया को उतारना चाहिए क्योंकि उनकी उम्र मोदी की उम्र के लगभग है। जबकि प्रियंका अभी बच्ची हैं।' बता दें कि विनोद नारायण झा ने कहा था कि सुंदर चेहरे से वोट नहीं मिल सकते। वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जो जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार केस के आरोपी हैं। वह बहुत सुंदर है। भगवान ने उन्हें यह दिया है। मगर उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है। राजनीति में वह नौसिखिया हैं। वह सुंदरता का कितना फायदा उठा सकती हैं?
विज्ञापन
झा के इस बयान पर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भाजपा सरकार की काफी आलोचना की थी। सभी पार्टियों ने झा के बयान की आलोचना करते हुए उन्हें माफी मांगने के लिए कहा था।