{"_id":"64847a38edd2556d8602cea7","slug":"angered-by-the-death-of-the-child-during-treatment-in-khagaria-the-family-members-blocked-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khagaria: इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और मारपीट का आरोप, समहारणालय गेट किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khagaria: इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और मारपीट का आरोप, समहारणालय गेट किया जाम
Sat, 10 Jun 2023 06:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 10 Jun 2023 06:57 PM IST
सार
परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की जान गई। विरोध करने पर डॉक्टर के स्टाफ ने मारपीट भी की। बार-बार कहने पर डॉक्टर ने बेगूसराय नहीं जाने दिया। दूसरे अस्पताल ले जाते तो बच जाती जान।
विज्ञापन
जाम लगाकर विरोध जताते परिजन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया में शुक्रवार को इलाज के दौरान पांच माह के बच्चे की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टरों के बीच मारपीट गई। घटना के विरोध में शनिवार सुबह परिजन खगड़िया समहारणालय पहुंच गए और मुख्य गेट पर बच्चे का शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस परिजनों को समझाने में लगी रही।
विज्ञापन
दरअसल, शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उत्तरी भदास गांव के निवासी वरुण कुमार ने अपने पांच माह के पुत्र अनीश राज को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां बच्चे का इलाज शुरू किया गया, लेकिन इलाज के आधे घंटे के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने डॉक्टर से कहा अगर आपसे यहां नहीं होगा तो हम बच्चे को बेगूसराय ले जाते हैं। इस पर डॉक्टर ने कहा बच्चा ठीक हो जाएगा। कुछ देर बाद डॉक्टर ने कहा अब हम से नहीं होगा, आप बेगूसराय ले जाइए। इतने में बच्चे की मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर से कहा अगर आप पहले बता देते तो बच्चे की जान नहीं जाती। आरोप है कि माहौल बिगड़ता देख डॉक्टर के स्टाफ ने उल्टा बच्चे के पिता वरुण कुमार को चोर बताकर मारपीट करने लगे। स्टाफ ने उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
आज शनिवार की सुबह अक्रोशित परिजन समाहरणालय गेट पर बच्चे के शव लेकर बैठ गए और गेट जाम कर दिया। पुलिस उन्हें समझने की कोशिश कर रही है, लेकिन परिजनों का कहना था कि जब तक डीएम साहब नहीं आएंगे और उन्हें न्याय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन