LPG Crisis: बगहा में गैस किल्लत पर फूटा गुस्सा, उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर किया हंगामा
LPG Crisis: बगहा में घरेलू गैस की किल्लत से नाराज़ उपभोक्ताओं ने चौतरवा–धनहा मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने पतीलार स्थित एचपी गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम खत्म हुआ, लेकिन लोगों ने जल्द आपूर्ति बहाल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बगहा में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। नाराज़ लोगों ने चौतरवा–धनहा मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया, जिससे इलाके में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हंगामे के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एजेंसी पर लापरवाही का आरोप
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि लंबे समय से गैस की आपूर्ति बाधित है, लेकिन संबंधित एजेंसी और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। खासतौर पर पतीलार स्थित एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर के लिए कई दिनों से चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: बारात से लौटते समय दर्दनाक हादसा; पिकअप की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर
प्रशासन ने कराया जाम समाप्त, चेतावनी जारी
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचा और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफ़ी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल हो सका। हालांकि, उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गैस आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो वे और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.