{"_id":"64478cfb2ea1eb31270111fa","slug":"an-old-woman-set-herself-on-fire-and-jumped-into-well-in-jamui-villagers-got-her-admitted-to-the-hospital-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमुई में एक वृद्धा खुद को आग लगा कर कुएं में कूदी, ग्रामीणों ने अस्पताल में कराया भर्ती, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमुई में एक वृद्धा खुद को आग लगा कर कुएं में कूदी, ग्रामीणों ने अस्पताल में कराया भर्ती, हालत नाजुक
Tue, 25 Apr 2023 01:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:51 PM IST
सार
जमुई के सदर थाना क्षेत्र के मंझवे गांव में मंगलवार को एक वृद्धा ने खुद को आग लगाकर कुएं में छलांग लगा दी। हलांकि ग्रामीणों ने आनन-फानन में वृद्ध महिला को कुएं से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण वृद्धा ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल वृद्धा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई में मंगलवार को एक वृद्ध महिला ने आत्महत्या की नीयत से खुद को आग लगाकर कुएं में छलांग लगा दी। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के मंझवे गांव की है। हलांकि ग्रामीणों ने आनन-फानन में वृद्ध महिला को कुएं से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला इलाज किया जा रहा है। वृद्ध महिला की पहचान थाना क्षेत्र के छठू धनामा निवासी 70 साल की महिला के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वृद्ध महिला की एक पुत्री है और उसकी शादी हो चुकी है। साथ ही कई साल पहले पति की भी मौत हो चुकी है। उसके बाद से वृद्ध महिला अकेले ही अपने घर में रह रही थी। इसी बीच मंगलवार को महिला ने मंझवे नदी घाट के आसपास आत्महत्या करने की नीयत से अपने शरीर पर कि केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। उसके बाद पास के ही कुएं में छलांग लगा दी। इस दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने वृद्धा को कुएं से निकालकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इधर पास के ही नबीनगर के चौकीदार शंकर पासवान ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि मंझवे नदी घाट के आसपास एक महिला खुद को आग लगाकर कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद इसकी सूचना जमुई थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध महिला द्वारा उठाया गया यह कदम आर्थिक तंगी के कारण हो सकता है।
विज्ञापन